लाइफ स्टाइल
आलू छोड़िए, बेसन के साथ बनाइए शिमला मिर्च की चटपटी सब्जी, हर कोई करेगा तारीफ; नोट करें रेसिपी
शिमला मिर्च को आज ज्यादातर पिज्जा, बर्गर और नूडल्स में डालकर ही खाया जा रहा है। जबकि इससे बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है। सबसे खास बात कि इसे बिना किसी एक्स्ट्रा इंग्रेडिएंट्स के किचन में ही रखी सामग्री के साथ बनाया जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आलू शिमला मिर्च की बात कर रहे हैं, लेकिन यहां शिमला मिर्च के साथ बेसन के मिश्रण की बात हो रही है।
शिमला मिर्च बेसन सब्जी
शिमला मिर्च बेसन सब्जी एक नॉर्थ इंडियन ड्राई करी रेसिपी है, जिसे आमतौर पर साइड डिश की तरह खाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी:
सामग्री
-
1/4 कप बेसन
-
2 कटी हुई शिमला मिर्च
-
2 बड़े चम्मच तेल
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
1 छोटा चम्मच सौंफ
-
1 छोटा चम्मच सरसों
-
1 बारीक कटी हरी मिर्च
-
1 चुटकी हींग
-
1/2 चम्मच हल्दी
-
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
-
3/4 चम्मच धनिया पाउडर
-
1 छोटा चम्मच अमचूर
-
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
-
स्वादानुसार नमक
विधि
-
शिमला मिर्च बेसन सब्जी बनाने के लिए एक पैन में सबसे पहले 1/4 कप बेसन डालकर धीमी आंच पर भून लेना है।
-
जब बेसन सुनहरा और हल्का भूरा हो जाए तो यह भुन गया है, इसे बर्तन में अलग निकालकर रख लें।
-
अब एक बड़ी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1 चुटकी हींग भी डालें।
-
इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च भी डालकर धीमी आंच पर पकाना है।
-
फिर 2 कटी हुई शिमला मिर्च भी इसी तेल में फ्राई कर लेनी है। इस बात का ध्यान रखें कि सब्जी ज्यादा पक न जाए।
-
इस स्टेप में ऊपर से 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच अमचूर, 3/4 चम्मच धनिया पाउडर और 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।
-
2-3 मिनट एक इन मसालों को धीमी आंच पर रखने के बाद जब उसमें खुशबू आने लगे तो समझ जाएं मसाला अच्छे से पक चुका है।
-
अब इस मसाले में भुना हुआ बेसन भी अच्छे से मिलाना है। अगर सब्जी ज्यादा सूखी लगे तो ऊपर से हल्का पानी छिड़क दें।
-
इस सब्जी को ढककर कम से कम 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाना है।
-
तैयार है आपकी शिमला मिर्च बेसन की सब्जी, इसे रोटी और चावल के साथ परोसें।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

