राज्य
आसनसोल-बर्द्धमान रूट पर 27 मई तक कई ट्रेनें प्रभावित, पानागढ़ स्टेशन पर काम के चलते रेलवे ने लिया फैसला
यदि आप अगले कुछ दिनों में आसनसोल-बर्द्धमान रूट पर यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
आसनसोल मंडल के पानागढ़ स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 24 मई से 27 मई तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लाक लिया जा रहा है।
इस वजह से ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। उपरोक्त जानकारी आसनसोल पीआरओ ने शनिवार को दी।
उन्होंने बताया कि 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू पैसेंजर 24, 25 और 26 मई को बर्द्धमान की बजाय आसनसोल से चलेगी। यह गाड़ी बर्द्धमान-आसनसोल के बीच रद रहेगी।
वहीं, 63510 झाझा-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर आसनसोल तक ही आएगी। यह गाड़ी आसनसोल-बर्द्धमान के बीच रद रहेगी। इसी प्रकार 27 मई को 13037 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन व 25 मई को 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन को नियंत्रित किया जाएगा।
यात्रियों के लिए सलाह रेलवे ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है। घर से निकलने से पहले आधिकारिक रेलवे पूछताछ एनटीईएस या 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति जरूर चेक कर लें।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



