Connect with us

राज्य

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: पटना में बनेंगे सबसे अधिक 40 सेंटर, मुजफ्फरपुर दूसरे नंबर पर

Bihar BEd Exam Center List: प्रदेश के बीएड कालेजों में नामांकन के लिए सात जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा (CET-BEd 2026) के लिए कुल 180 केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक पटना में 40 केंद्र बनाए गए हैं।

यहां 35 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके बाद दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर है। यहां परीक्षा के लिए कुल 26 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए हाजीपुर में नौ, आरा में 10, भागलपुर में 13, दरभंगा में 2, गया में 24, छपरा में 10, मधेपुरा में आठ, मुंगेर में 10 और पूर्णिया में नौ केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

आवेदन को एडिट करने का विकल्प

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन को एडिट करने का विकल्प दिया गया। इसमें सबसे अधिक अभ्यर्थियों ने अपने नाम में बदलाव किया है। अब एडमिट कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

एक जून से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के बहेतर संचालन के लिए सभी विश्वविद्यालयों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

वहीं सभी नोडल अधिकारी अपने – अपने विश्वविद्यालयों के केंद्राधीक्षकों के साथ कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इसमें जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा जाएगा।

एक सीट पर तीन से अधिक दावेदार

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में एक सीट पर नामांकन के लिए तीन से अधिक दावेदार होंगे। एक लाख 23 हजार 237 ने आनलाइन आवेदन किया है। इसमें 45970 पुरुष, 77263 महिलाएं और चार थर्ड जेंडर (अन्य) शामिल हैं।

यूनिवर्सिटी वार सीटों का पूरा गणित

राज्य के 14 विश्वविद्यालय में बीएड के लिए कुल 37250 सीटें निर्धारित हैं। प्रदेश में सबसे अधिक पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में बीएड की 6400 सीटें उपलब्ध हैं।

दूसरे नंबर पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय है। यहां बीएड के लिए कुल 6200 सीटें हैं। मगध यूनिवर्सिटी में बीएड की 6 हजार सीटें हैं।

वहीं जय प्रकाश यूनिवर्सिटी में 1500, पटना यूनिवर्सिटी में 300, एकेयू में तीन हजार, वीर कुंवर सिंह आरा विश्वविद्यालय में 2350, मौलाना मजहरूल हक अरबिक एंड पर्सियन यूनिवर्सिटी में 3200, बीएनएमयू में 1250, टीएमबीयू में 1650, मुंगेर विश्वविद्यालय में 500, पूर्णिया विश्वविद्यालय में 1100, एलएनएमयू में 3750 और केएसडीएसयू में 100 सीटें उपलब्ध हैं।

विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्रों की स्थिति

सूबे में होने वाली बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को देखते हुए विभिन्न शहरों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। कुछ ऐसी रहने वाली है स्थित-

शहर केंद्रों की संख्या
पटना 40
मुजफ्फरपुर 26
हाजीपुर 9
आरा 10
भागलपुर 13
दरभंगा 21
गया 24
छपरा 10
मधेपुरा 8
मुंगेर 10
पूर्णिया 9

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending