उत्तराखंड
उत्तराखंड के देवप्रयाग में नदी में गिरी, 2 लोगों की मौत 5 लापता
देवप्रयाग के पास मंगलवार सुबह आठ लोगों को लेकर जा रही एक टैक्सी के सड़क से फिसलकर नदी में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शेष पांच यात्रियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि नदी की तेज बहाव और दुर्गम इलाके के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। श्रीनगर और ढालवाला से अतिरिक्त बचाव दलों को भी अभियान में लगाया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आठ लोगों को लेकर वाहन हरिद्वार की ओर जा रहा था, जब यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक होटल के पास हुई। चालक सहित सभी राजस्थान के रहने वाले हैं।
एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने गंभीर रूप से घायल एक यात्री को बचाया, जिसे श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचावकर्मियों ने नदी से दो शव बरामद किए हैं। शवों को राफ्ट से सड़क पर लाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस पांच लापता यात्रियों का पता लगाने के लिए नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



