Connect with us

फैशन

कान्स पहुंची ‘कृष्ण दीवानी गोपी’, रेड कार्पेट पर प्रेमानंद महाराज की फोटो वाला हैंड बैग लिए दिखी अंजली फोगाट

दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोहों में गिने जाने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार फैशन के साथ भारतीय आध्यात्मिकता की भी खास झलक देखने को मिली. फैशन डिजाइनर अंजली फोगाट ने अपने अनोखे और इमोशनल फैशन स्टेटमेंट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उनका लुक सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें भारतीय संस्कृति, भक्ति और परंपरा की गहरी छाप दिखाई दी.
अंजलि फोगाट रेड कार्पेट पर बिल्कुल एक गोपी की तरह वेशभूषा बनाकर पहुंची. उन्होंने स्काई ब्लू के लहंगे के साथ चोटी में परांदा लगाए नजर आयी. इसके साथ ही उन्होंने प्रेमानंद महाराज की फोटो वाला हैंड बैग भी साथ लिया हुआ था. यह केवल एक डिजाइन एलिमेंट नहीं था, बल्कि उनके आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाने वाला प्रतीक था. इतना ही नहीं उन्होंने कमर पैटी भी पहनी जिसमें राधा कृष्ण की झूला झूलते मूर्ति बनी हुई है. (फोटो क्रेडिट- सोशल)
यह लुक “स्पिरिचुअल फैशन” का बेहतरीन उदाहरण था. इससे समझ आता है कि आज के समय में फैशन सिर्फ महंगे कपड़ों या ग्लैमर तक सीमित नहीं रहा. लोग अब अपने कपड़ों के जरिए अपनी सोच, भावनाएं और पहचान भी दिखाना चाहते हैं. अंजलि का यह अंदाज उसी बदलते फैशन ट्रेंड को दर्शाता है, जहां परंपरा और मॉडर्न स्टाइल एक साथ नजर आते हैं.
उनके आउटफिट में भारतीय एथनिक एलिमेंट्स का खूबसूरत संतुलन दिखाई दिया. पारंपरिक रंगों, धार्मिक प्रतीकों और सांस्कृतिक डिटेलिंग ने उनके पूरे लुक को रॉयल और भावनात्मक दोनों बनाया. कमर के पास छोटी सी भगवान की मूर्ति कैरी करना भी उनके लुक का सबसे चर्चा में रहने वाला हिस्सा बना. यह स्टाइलिंग डिटेल उनके फैशन को सिर्फ सुंदर नहीं बल्कि अर्थपूर्ण भी बना रही थी.
सोशल मीडिया पर भी उनके इस लुक को लेकर काफी चर्चा हुई. कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति को गर्व से दुनिया के सामने पेश करने वाला कदम बताया. अंजलि फोगाट का यह कान्स लुक साबित करता है कि फैशन केवल ट्रेंड फॉलो करने का नाम नहीं है. जब कपड़ों में संस्कृति, आस्था और व्यक्तित्व जुड़ जाता है, तब फैशन एक कहानी बन जाता है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending