राज्य
‘कितने ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट…?’, PWD मंत्री के सवाल पर मौन साध गए अधिकारी
लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को विभागीय अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और जवाबदेही को लेकर कड़ा रुख अपनाया। औचक निरीक्षणों में सामने आई अनियमितताओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि दोषी पाए गए ठेकेदारों को अब तक कितनों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। कई मामलों में कार्रवाई लंबित मिलने और अधिकारियों के स्पष्ट जवाब नहीं दे पाने पर मंत्री ने नाराजगी जताई।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। दोषी ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई लंबित रखने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
खराब सड़क मिली तो जिम्मेदार होंगे कार्यपालन यंत्री
राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में जहां भी सड़कें खराब पाई जाएंगी, वहां संबंधित कार्यपालन यंत्री (ईई) को सीधे जवाबदेह माना जाएगा। यदि लापरवाही के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होती है या वर्षा के दौरान समय पर मरम्मत नहीं कराई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रमुख अभियंता (ईएनसी) और मुख्य अभियंता भी औचक निरीक्षण करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माणाधीन लोक कल्याण सरोवरों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। वर्ष 2026 में प्रदेश में 510 लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बिटुमेन भुगतान में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई
बैठक में मंत्री ने सरकारी रिफाइनरियों से प्राप्त बिटुमेन की आपूर्ति, चालान, मात्रा, उपयोग और भुगतान संबंधी अभिलेखों का पूरी तरह मिलान करने के बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि बिना सत्यापन किसी भी बिल का भुगतान किया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और भुगतान की गई राशि की वसूली भी उसी अधिकारी से की जाएगी।
समय-सीमा में पालन के निर्देश
मंत्री ने कहा कि मंत्री स्तर और प्रमुख सचिव स्तर से जारी निर्देशों का निर्धारित समय-सीमा में पालन करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह, एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव, एमपीबीडीसी के प्रबंध संचालक सी.बी. चक्रवर्ती, प्रमुख अभियंता तथा सभी मुख्य अभियंता उपस्थित रहे।
प्रदेश के लिए बनेगा रोड नेटवर्क मास्टर प्लान
बैठक में प्रदेश के रोड नेटवर्क मास्टर प्लान तैयार करने पर भी चर्चा हुई। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक क्षेत्रों, कृषि उत्पादन केंद्रों, पर्यटन स्थलों और शहरी क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार की जाएगी, जिससे प्रदेश की आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाया जा सके।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



