मध्य प्रदेश
कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत का दावा, RTI कार्यकर्ता का आरोप; अस्पताल के फ्रीजर में 4 दिन से रखा है शव
श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीता को लेकर आरटीआइ कार्यकर्ता अजय दुबे ने बड़ा आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने चीता का नाम नहीं लिखा लेकिन मुख्यमंत्री से प्रश्न करते हुए लिखा है कि कूनो में अस्पताल के फ्रीजर में शव रखे हुए चार दिन हो गए, सच कब उजागर किया जाएगा, मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए।
हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक बयान नहीं मिल पाया। ऐसे में पुष्टि नहीं की जा सकती।
दावों के अनुसार, कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए एल्टन (भारतीय नाम गौरव) नाम के चीते की मौत की चर्चा है। बताया गया कि वह किसी हादसे या संघर्ष में घायल हुआ था। जबलपुर से वेटरनरी डॉक्टर भी बुलाए गए लेकिन इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।
अजय दुबे ने पहले भी निर्वा चीते के तीन माह से लापता होने और उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई थी, जिसके बाद प्रबंधन ने उसके चार दिन से लापता होने की जानकारी दी और लगभग 15 दिन लापता रहने के बाद वह सकुशल मिल गई थी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

