बिहार-झारखंड
खनन लीज आवंटन में मनमानी पर पटना हाई कोर्ट की फटकार, सरकार और ठेकेदारों लिए 7 नए निर्देश जारी
पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश बिबेक चौधरी एवं न्यायाधीश राणा विक्रम सिंह की खंडपीठ ने खनन पट्टा आवंटन के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया है।
अदालत ने शेखपुरा जिले के स्टोन ब्लाक नंबर 27 के आवंटन और जब्ती से जुड़े मामले में माना कि लीज निष्पादन में देरी के लिए राज्य सरकार और ठेकेदार दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं।
कोर्ट ने जिला प्रशासन द्वारा जब्त की गई 2.90 करोड़ की राशि को 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ ठेकेदार को वापस लौटाने का आदेश दिया है।
अदालत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक अनुबंधों और टेंडरों में प्रशासनिक शक्तियों का मनमाना उपयोग नहीं हो सकता।
हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को इस आदेश की प्रति भेजकर इन दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
साथ ही, भविष्य में ऐसी प्रशासनिक देरी और राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए अदालत ने राज्य सरकार को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं।
अदालत द्वारा जारी प्रमुख दिशा निर्देश
- खनन ब्लाक के टेंडर नोटिस के साथ ही जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए।
- सर्वेक्षण रिपोर्ट में प्रत्येक ब्लाक का अक्षांश और देशांतर तथा अन्य सभी भौगोलिक जानकारी अलग-अलग स्पष्ट रूप से दर्ज होनी चाहिए।
- नीलामी की तारीख से 15 दिनों के भीतर लेटर आफ इंटेंट प्रकाशित किया जाएगा।
- सफल बोलीदाता को लेटर आफ इंटेंट प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर अपना माइनिंग प्लान जमा करना अनिवार्य होगा।
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा माइनिंग प्लान जमा करने की तिथि से 15 दिनों के अंदर उसे मंजूरी दी जाएगी।
- माइनिंग प्लान मंजूर होने के 7 दिनों के भीतर सफल बोलीदाता को राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण के समक्ष पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु आवेदन करना होगा।
- यदि संबंधित सरकारी विभाग आवश्यक दस्तावेज/सूचना समय पर उपलब्ध कराने में विफल रहता है, तो इसे सरकार की ओर से लापरवाही माना जाएगा और राज्य सरकार को नुकसान का हर्जाना देना होगा।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

