राज्य
खरगोन: बस स्टैंड के शौचालय में गूंजी नवजात की किलकारी, प्रसव पीड़ा के बीच महिला ने दिया बच्चे को जन्म
खरगोन जिले के भीकनगांव बस स्टैंड पर बुधवार सुबह एक असामान्य घटना देखने को मिली, जब प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला ने सार्वजनिक शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जच्चा-बच्चा को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
भीकनगांव के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय में एक महिला की डिलीवरी हो गई है। तत्काल एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौके पर रवाना की गई।
घर लौटते समय शुरू हुई प्रसव पीड़ा
महिला की पहचान झिरनिया ब्लॉक के तेड़ गांव निवासी अनीता के रूप में हुई है। बताया गया कि यह उसका दूसरा प्रसव है। परिजनों के अनुसार अनीता को मंगलवार को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में वह पति अमर सिंह के साथ घर लौटने लगी।
इसी दौरान भीकनगांव पहुंचने पर अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति ऐसी बनी कि महिला को बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
स्वास्थ्य टीम ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की और जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से करीब 40 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल खरगोन पहुंचाया।
डॉ. वर्मा के अनुसार महिला ने 1.8 किलोग्राम वजन के बालक को जन्म दिया है। अस्पताल में मां और नवजात दोनों की निगरानी की जा रही है।
अस्पताल से बिना सूचना चले गए थे परिजन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रजीत सांवले ने बताया कि महिला का गर्भकाल लगभग 32 सप्ताह का था और उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीलिया सहित अन्य संभावित जटिलताओं के कारण उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता जताई थी।
उन्होंने बताया कि महिला को इंदौर रेफर किए जाने की संभावना पर परिजनों को अवगत कराया गया था, लेकिन रेफरल की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही महिला और उसके परिजन अस्पताल को बिना सूचना दिए चले गए।
मां एचडीयू में, नवजात एसएनसीयू में भर्ती
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार भीकनगांव से सूचना मिलने के बाद महिला और नवजात को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में महिला को हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में और नवजात को स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती किया गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखी गई है।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



