बिहार-झारखंड
खुली जीप, समर्थकों का हुजूम और नारेबाजी… अनुज सिंह के नामांकन से पटना में अनंत सिंह का सियासी संदेश
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में गुरुवार को नामांकन के बहाने सियासी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह(Anuj Singh) ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पहले वह जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह(Anant Singh) के दरोगा राय पथ स्थित सरकारी आवास पहुंचे। यहां से अनंत सिंह के साथ खुली जीप में सवार होकर समर्थकों के हुजूम के साथ नामांकन के लिए निकले।
अनंत सिंह और अनुज सिंह की खुली जीप के पीछे समर्थकों का लंबा काफिला था। दरोगा राय पथ से निकला काफिला विधानसभा, आर ब्लॉक, जदयू कार्यालय, भाजपा कार्यालय होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचा। इसके बाद काफिला गांधी मैदान के पास स्थित प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय की ओर बढ़ा। रास्ते में समर्थकों की भीड़ और नारेबाजी से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया।
नीतीश-निशांत-ललन के लगे नारे
काफिले के दौरान अनंत सिंह के समर्थक पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के समर्थन में नारे लगाते रहे। खुली जीप में अनंत सिंह के साथ अनुज सिंह की मौजूदगी और समर्थकों की नारेबाजी ने नामांकन कार्यक्रम को सामान्य चुनावी प्रक्रिया से अलग सियासी शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।
नामांकन दाखिल करने के बाद जब अनुज सिंह आयुक्त कार्यालय से बाहर निकले तो अनंत सिंह ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। दोनों नेताओं के साथ समर्थकों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान एक बार फिर नारेबाजी होती रही।
नीरज कुमार के विरोध के बीच अनुज के साथ दिखे अनंत
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने वर्तमान विधान पार्षद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अनंत सिंह नीरज कुमार का खुलकर विरोध कर रहे हैं। ऐसे राजनीतिक माहौल में अनंत सिंह का जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में साथ रहना चर्चा का विषय बन गया है।
नामांकन के लिए निकले काफिले में जदयू से जुड़े नेताओं के समर्थन में लगे नारों ने भी इस घटनाक्रम को और राजनीतिक बना दिया। पटना स्नातक सीट पर मुकाबला अब केवल उम्मीदवारों के बीच चुनावी लड़ाई तक सीमित नहीं दिख रहा है, बल्कि नेताओं की सक्रियता और गोलबंदी ने भी इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

