लाइफ स्टाइल
‘छलरे-छलरे वाल’ को पंजाबी समझ रहे लोग, असल में इस भाषा का है ये वायरल लोकगीत, पड़ोसी मुल्क से जुड़ा है नाता
आजकल सोशल मीडिया पर जिसे देखो वो छलरे-छलरे वाल और सम्मी मेरी वार ही गुनगुना रहा है। ये गाने काफी रील्स से लेकर शॉर्ट्स तक, हर जगह खूब वायरल हो रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाने पंजाबी में नहीं गाए गए हैं?
जी हां, कई लोग इन्हें पंजाबी गाना मान रहे हैं, लेकिन असल में ये सराइकी भाषा में गाए गए गीत हैं। ये भाषा अपनी मिठास और सूफियाना अंदाज से सभी का दिल जीत रही है। आइए जानें सराइकी कहां बोली जाती है और इस भाषा की खासियत क्या है।
कहां बोली जाती है सराइकी?
सराइकी पाकिस्तान के दक्षिण पंजाब में बोली जाने वाली मुख्य भाषाओं में से एक है। डेरा गाजी खान, मुल्तान, बहावलपुर, मुजफ्फरगढ़ और रहीम यार खान जैसे जिलों में इस भाषा को मुख्य रूप से बोला जाता है। अकेले डेरा गाजी खान में लगभग 86% आबादी सराइकी बोलती है। पूरे पाकिस्तान में लगभग 2.5 करोड़ लोग सराइकी भाषा बोलते हैं।
विभाजन के बाद भारत से गायब हुई सराइकी
भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले पंजाब क्षेत्र में सराइकी भाषा मुख्य भाषाओं में से एक थी। हालांकि, विभाजन के बाद पाकिस्तान पंजाब से भारत आए लोगों ने धीरे-धीरे हिंदी या पंजाबी अपना ली और सराइकी बोलने वाले लोगों की संख्या भारत में धीरे-धीरे कम होती चली गई। हालांकि, सराइकी भाषा से लोगों का जुड़ाव आज भी कायम है।
सराइकी भाषा है या बोली?
इस सवाल को लेकर लोगों के बीच दो राय देखने को मिलती है। कुछ लोग सराइकी को पंजाबी भाषा की एक बोली मानते हैं, क्योंकि दोनों की व्याकरण और शब्दावली काफी मिलती-जुलती है। वहीं कुछ लोग सराइकी को एक अलग भाषा मानते हैं, जिसकी अपनी पहचान, साहित्य और शब्दों का अलग उच्चारण है।
सराइकी का 4500 साल पुराना इतिहास
सराइकी भाषा का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा है और इसे लगभग 4500 साल पुराना माना जाता है। इस भाषा की सबसे बड़ी खासियत इसका सुफियाना अंदाज और मिठास है। मुल्तान के आसपास के क्षेत्र में जन्मे सूफी संतों ने इस भाषा में कई रचनाएं की।
महान सूफी कवि ख्वाजा गुलाम फरीद ने सराइकी में ही अपनी मशहूर काफियां लिखीं। सराइकी का लहजा काफी मिठास भरा होता है। साथ ही, इसमें पंजाबी के साथ-साथ सिंधी भाषा का भी गहरा असर दिखता है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

