बिहार-झारखंड
जमुई में ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़ 13.95 लाख की चोरी; 26 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी और 1.95 लाख नकद ले उड़े चोर
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीअड्डा चौक स्थित ‘जितेन्द्र ज्वेलर्स’ में शुक्रवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए दुकान का शटर तोड़कर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की तिजोरी और शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ गल्ले में रखे 1.95 लाख रुपये नकद समेत करीब 13 लाख 95 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र के व्यवसायियों में भारी दहशत और आक्रोश व्याप्त है। धर्मपुर निवासी जितेन्द्र राम मनीअड्डा चौक पर लंबे समय से जितेन्द्र ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी के जेवरात की दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
पुलिस को दिए लिखित आवेदन में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर दुकान का मजबूत शटर चाड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने पूरी इत्मीनान से दुकान में रखे 26 ग्राम सोने के जेवर (अनुमानित मूल्य 3.90 लाख रुपये) और करीब तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण समेट लिए।
ग्राहकों के आभूषण और गल्ले की नकदी भी ले उड़े चोर
चोरों ने न केवल दुकानदार के निजी स्टॉक को निशाना बनाया, बल्कि दुकान में ऑर्डर और मरम्मत के लिए ग्राहकों द्वारा रखे गए करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी गायब कर दिए। इसके अतिरिक्त गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे 1.95 लाख रुपये नकद भी समेट लिए। दुकानदार के अनुसार, कुल मिलाकर करीब 13.95 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है।
शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे जब स्थानीय ग्रामीणों की नजर दुकान के टूटे हुए शटर पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फोन पर जितेन्द्र राम को दी। सूचना मिलते ही जितेन्द्र राम अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ बदहवास हालत में दुकान पहुंचे। वहां बिखरा सामान, टूटा शटर और खाली गल्ला देखकर दोनों स्तब्ध रह गए।
डायल 112 व नगर थाना पुलिस मौके पर
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने आपातकालीन सेवा डायल 112 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और नगर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने आसपास की दुकानों व मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को सुरक्षित कर लिया है और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल शुरू कर दी है।
CCTV खंगालने में जुटी टीम
नगर थाना पुलिस ने बताया कि दुकानदार के आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। फॉरेंसिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों के गिरोह को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू किया गया है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

