Connect with us

राज्य

टीकमगढ़ में गर्भवती का BP नहीं नाप पाई CHO, औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने खुद सिखाई प्रक्रिया; थमाया नोटिस

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय इन दिनों प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर ने सरकारी दफ्तरों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण स्तर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सीएचओ नहीं नाप पाईं गर्भवती का BP

कलेक्टर सापौन उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) रितु अहिरवार एक गर्भवती महिला मरीज की जांच कर रही थीं। इस दौरान वह मरीज का ब्लड प्रेशर नहीं नाप पाईं। स्थिति देखकर कलेक्टर खुद आगे आए और उन्होंने सीएचओ को BP मापने की सही प्रक्रिया समझाई।

इसके बाद कलेक्टर ने सीएचओ की शैक्षणिक योग्यता, डिग्री और पद से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा, जिसमें अनियमितता मिली। मरीजों के रजिस्टर में भी पेशेंट के नाम के आगे तारीख लिखी नहीं मिली।

स्वास्थ्य केंद्र में मिली अनियमितताओं पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। इसे लेकर सीएचओ को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी है।

ग्रामीणों की शिकायतों पर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

पटवारी पर भी दिए कार्रवाई के निर्देश

वहीं फौती नामांतरण में कम्प्यूटर में फीडिंग नहीं होने की शिकायत एक आवेदक ने की, तो कलेक्टर ने एसडीएम को जांच के लिए कहा और उन्होंने निर्देश दिए कि अगर पटवारी की लापरवाही पाई जाती है, तो दो वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाए।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *