राज्य
त्विषा मौत केस में बड़ा अपडेट: CBI को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चार्जशीट की तैयारी तेज
अभिनेत्री और मॉडल त्विषा शर्मा की मौत की जांच कर रही सीबीआई को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई है। चार्जशीट इसी रिपोर्ट के इंतजार रुकी हुई थी। सीबीआई इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के साथ एक जून को कराए गए डमी टेस्ट के निष्कर्षों से इसका मिलान भी कर रही है।
AIIMS दिल्ली की टीम ने किया था पोस्टमार्टम
त्विषा शर्मा के स्वजन के अधिवक्ता अंकुर पांडेय ने दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है। मप्र उच्च न्यायालय के आदेश पर दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों ने यह पोस्टमार्टम 24 मई को किया था। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान त्विषा और समर्थ के रिश्तों के बीच उसके गर्भधारण और गर्भपात का मामला राज खोल सकता है।

जांच एजेंसिया कड़ियां जोड़ने में जुटी
जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गर्भपात और त्विषा की मौत के बीच घटनाक्रम किस प्रकार विकसित हुआ। इसके लिए पारिवारिक परिस्थितियों, फोन कॉल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों का भी विश्लेषण पूरा हो चुका है। दोनों पक्षों के दावों में अंतर होने के कारण जांच की हर कड़ी को बारीकी से परखा जा रहा है।
जांच की रफ्तार तेज
दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों को लेकर सीबीआई ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है। रिपोर्ट में शरीर पर मिले चोट के निशानों तथा गर्भपात से जुड़े तथ्यों का भी परीक्षण किया जा रहा है। इधर, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान केंद्रीय फारेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञों द्वारा जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और डमी टेस्ट की अंतिम रिपोर्ट का मूल्यांकन भी तेज कर दिया गया है।
12 मई को हुई थी त्विषा की मौत
बता दें कि त्विषा शर्मा की कटारा हिल्स इलाके में स्थित अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 12 मई को हुई थी। मृतका के स्वजन के प्रदर्शन के बाद 14 मई को पुलिस ने उसकी सास पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। अगले दिन गिरिबाला को अग्रिम जमानत मिल गई।
इसी के बाद पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगने लगे और मामला विवादित हो गया। 22 मई को सीबीआई जांच की घोषणा हुई। उसी दिन पुलिस ने आरोपित समर्थ सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। 25 मई को सीबीआई ने एफआइआर दर्ज कर केस अपने हाथ में ले लिया। 28 मई को गिरिबाला सिंह भी गिरफ्तार हो गईं।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



