राज्य
बैतूल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में उतरे दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे मजदूर की हालत गंभीर
बैतूल जिले के मुलताई में बुधवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में काम करने उतरे दोनों भाई दम घुटने से अचेत हो गए और उनकी मौत हो गई। उन्हें बचाने का प्रयास करने वाला तीसरा मजदूर भी बेहोश हो गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

सेटरिंग खोलने उतरा था छोटा भाई
जानकारी के अनुसार मुलताई के भगत सिंह वार्ड निवासी ओमप्रकाश परमंडल के मकान में सेप्टिक टैंक का निर्माण कार्य चल रहा था। टैंक में डिवटिया गांव निवासी विजय पंवार (38) और उसके छोटे भाई संजय पंवार (30) द्वारा सेटरिंग का काम किया गया था।
बुधवार शाम संजय टैंक के भीतर सेटरिंग खोलने के लिए उतरा, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। भाई की चिंता होने पर विजय भी उसे देखने के लिए टैंक में उतर गया, लेकिन वह भी बाहर नहीं आया।
बचाने गया साथी भी हुआ अचेत
जब दोनों भाई काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो उनके साथ काम कर रहे मजदूर मुकेश परिहार (30) ने टैंक में झांककर देखा। अंदर दोनों भाई अचेत अवस्था में पड़े हुए दिखाई दिए। उसने तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन इसी दौरान वह भी बेहोश हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विजय और संजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
एक महीने से बंद था टैंक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक का ढांचा लगभग एक महीने से बंद था। आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय तक बंद रहने के कारण टैंक के भीतर जहरीली गैस जमा हो गई थी। जैसे ही मजदूर अंदर उतरे, ऑक्सीजन की कमी और गैस के प्रभाव से अचेत हो गए। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, एसडीएम राजीव कहार, एसडीओपी एसके सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. गजेंद्र मीणा ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



