राज्य
दतिया में बंगले पर पहुंचकर CJM को जान से मारने की धमकी; अज्ञात युवक बोला- ‘उन्हें बाहर निकालो, अब तक 4 को मार चुका हूं’
मध्य प्रदेश के दतिया में सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सतीश वसुनिया को उनके बंगले पर पहुंचकर एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोपित ने वहां मौजूद न्यायालय कर्मचारी को गालियां देते हुए सीजेएम को बाहर बुलाने के लिए दबाव बनाया।
जैसे ही कर्मचारी अन्य लोगों को बुलाने के लिए बंगले के अंदर की तरफ गया, तब तक आरोपित व्यक्ति वहां से भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, घटना 23 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे की है। सीजेएम सतीश वसुनिया की ओर से अब दिए शिकायती आवेदन में बताया है कि वह सिविल लाइन स्थित बंगले पर न्यायालय का एक कर्मचारी उनसे मिलने आया था। उसने बताया कि बाहर एक व्यक्ति खड़ा है, जो गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। चिल्लाते हुए कह रहा है कि साहब कहां हैं, उन्हें बाहर निकालो, उन्हें नहीं छोडूंगा, अब तक चार लोगों को मार चुका हूं।
यह सुनकर वह बाहर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित वहां से जा चुका था। खोजबीन करने पर पता चला कि उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष थी। सफेद रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। शिकायत में उल्लेख है कि न्यायालय में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई में गंभीर अपराधी भी पेश किए जाते हैं। ऐसे में सरकारी आवास पर आकर धमकी दी जाना सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
24 जुलाई को ही पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई थी। उस समय उपचुनाव चल रहे थे। शिकायत पर अब प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने बताया कि आसपास के मार्गों और सार्वजनिक स्थानों के कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



