राज्य
दरभंगा में मौलाना ने अपनी छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना बिरौल थाना के रुपनगर गांव निवासी जैनुल आबेदीन काे पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले में नाबालिग के पिता के आवेदन पर शुक्रवार देर रात घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के करीब आठ घंटे बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी मौलाना जैनुल आबेदीन को अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं जांच की जा रही है। पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ साक्ष्य भी जुटा रही है।
जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के पिता के अनुसार, छह अगस्त की रात 10 बजे जब हम लोग सोए हुए थे, तभी आरोपित मौलाना उनकी नाबालिग बेटी को घर से उठाकर पढ़ाने वाले स्थान पर ले गया।
जिस कमरे में वह अपनी दादी के साथ सोती थी, उसमें दरवाजा अभी नहीं लगा है। मौलाना के साथ उसके जाने की जानकारी दादी को नहीं हुई।
किशोरी को ले जाने के बाद जिस कमरे में वह पढ़ाता था, वहीं उसके साथ करीब तीन घंटे तक मुंह काला किया। इसके बाद चुपचाप उसे घर जाने की हिदायत दी।
मौलाना ने कहा कि यदि किसी को इसकी जानकारी दोगी तो ठीक नहीं होगा। भोर में में करीब तीन बजे बच्ची घर लौटी तो उसकी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने मौलाना के गलत करतूत की जानकारी दी।
इसके बाद स्वजन ने थाने में फरियाद की। बताया कि वह छह अगस्त की शाम करीब 6.30 बजे मोहल्लों के अन्य बच्चों के साथ मौलाना से पढ़ने के लिए गई थी। करीब पौने आठ बजे सही सलामत वापस लौटी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए।
दादी ने दी जानकारी
देर रात पीड़िता की दादी ने स्वजन को उसके घर में नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। भोर में जब किशोरी घर लौटी तो मौलाना के कुकृत्य की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने वाले मौलाना का ऐसा आचरण गंभीर मामला है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

