राज्य
ना ना कहते पहली बार चुनावी मैदान में खुद कूद पड़े प्रशांत किशोर, दांव पर पॉलिटिकल फ्यूचर
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पहली बार स्वयं मैदान में कूद गए हैं। सोमवार को उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। इस दौरान समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटी थी। जीत के दावे भी किए।
नामांकन से पहले उनका जनसंपर्क शुरू हो गया था। रणनीति के अनुसार वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। बांकीपुर में यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा से त्याग पत्र देने के कारण हो रहा है।
भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य में इन दिनों भाजपा के नेतृत्व में बनी पहली सरकार का शासन है।
1995 से बांकीपुर में भाजपा का कब्जा
बांकीपुर और इससे पहले की पटना पश्चिम विधानसभा सीट पर 1995 से ही भाजपा का कब्जा है। नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा 1995 से 2006 तक पटना पश्चिम के विधायक थे। उनके निधन के बाद 2006 में हुए उपचुनाव में नितिन नवीन जीते।
परिसीमन के बाद 2010 में पटना पश्चिम का नाम बदल कर बांकीपुर हो गया। नितिन इस सीट पर भी लगातार जीतते रहे। उपचुनाव में भाजपा ने सामान्य कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बांकीपुर का उपचुनाव नितिन नवीन की प्रतिष्ठा से भी जुड़ गया है।
हार की स्थिति में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। यही स्थिति प्रशांत किशोर के लिए भी है। अबतक दूसरों को चुनाव लड़ाकर सरकार बनाने का श्रेय लेते रहे प्रशांत अगर चुनाव हारते हैं तो उनका रणनीति बनाने वाला व्यवसाय भी प्रभावित होगा।
2025 के विधानसभा चुनाव में वह यही कह कर उम्मीदवार नहीं बने कि उन्हें पार्टी के उम्मीदवारों के लिए काम करना है। उस समय राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा थी। 2025 में जसुपा 238 सीटों पर लड़ी थी। किसी सीट पर जीत नहीं हुई। उसे तीन प्रतिशत वोट मिला।
चुनाव परिणाम के बाद वे लंबे समय तक बिहार की राजनीतिक परिदृश्य से ओझल रहे। माना जा रहा है कि अगर उपचुनाव में उनकी जीत हो गई तो आनेवाले समय में विपक्ष की कमी को दूर करेंगे। लेकिन, हारे तो राजनीतिक रूप से उनका सक्रिय रहना भी कठिन हो जाएगा।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



