राज्य
Veena Net worth: मकान डेवलपर्स की CEO, रांची और नोएडा में फ्लैट; JJD प्रत्याशी वीणा मानवी के पास कितनी संपत्ति?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मांडवी ने सोमवार को नामांकन के साथ दाखिल शपथपथ अपने खिलाफ गर्दनीबाग, फतुहा और कंकड़बाग थाने में दर्ज तीन आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। इनमें एससी-एसटी एक्ट, साइबर अपराध, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी जैसे आरोप शामिल हैं।
हालांकि किसी भी मामले में अब तक दोषसिद्धि नहीं हुई है। एक ओर उन्होंने खुद को 1.30 करोड़ रुपये की अचल व 37.69 लाख रुपये की चल संपत्ति का मालिक बताया है तो दूसरी ओर 36.32 लाख रुपये के बैंक ऋण का भी उल्लेख किया है। उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
मकान डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ हैं वीणा
वीणा के पास उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा व झारखंड के रांची में दो फ्लैट हैं। उनकी बाजार कीमत क्रमशः 80 लाख व 50 लाख रुपये बताई गई है। चल संपत्ति में बैंक जमा, LIC व अन्य बीमा निवेश के अलावा 115 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी भी है।
ICICI बैंक का 36.32 लाख रुपये का ऋण है। उन्होंने सरकारी विभाग का कोई बकाया नहीं होने की जानकारी दी है। उन्होंने खुद को मकान डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ बताया है। 2026-27 के लिए उन्होंने 7.40 लाख रुपये की आय घोषित की है। उनके पति की कोई आय या संपत्ति दर्ज नहीं है।
SC/ST केस में भी दर्ज है FIR
वीणा मांडवी के खिलाफ गर्दनीबाग थाने में दर्ज कांड संख्या 19/2025 में धमकी, साइबर अपराध, एससी-एसटी एक्ट के तहत मर्यादा भंग करने तो फतुहा थाना कांड संख्या 45/2025 में झूठी गवाही देना, जान-बूझकर गंभीर चोट पहुंचाना, जबरन कैद करना, हमला, आपराधिक धमकी, सार्वजनिक रूप से किसी एससी/एसटी व्यक्ति का जान-बूझकर अपमान करना और एससी-एसटी महिला
की मर्यादा को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। वहीं, कंकड़बाग थाना कांड संख्या 335/2025 में विश्वास का आपराधिक उल्लंघन, धोखाधड़ी, आपराधिक साज़िश जैसे आरोप हैं। गर्दनीबाग व फतुहा थाने के मामले विशेष एससी-एसटी कोर्ट में तो कंकड़बाग का मामला एसीजेएम-7 की अदालत में लंबित है। अब तक किसी आपराधिक मामले में सजा नहीं हुई है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



