पंजाब
पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने फीस नियमन अध्यादेश को दी मंजूरी
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने “गैर-सहायता प्राप्त शिक्षा संस्थानों के लिए पंजाब शुल्क विनियमन (संशोधन) अध्यादेश, 2026” को अपनी मंजूरी दे दी है, जो राज्य के सभी स्कूलों द्वारा लागू शुल्क के सख्त विनियमन का मार्ग प्रशस्त करता है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्यपाल से मिली मंजूरी को साझा करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘मेरी सरकार शिक्षा को वाणिज्यिक उद्यम में बदलने की अनुमति नहीं देगी। आप सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्यबद्ध है कि आम आदमी पर अनावश्यक रूप से वित्तीय बोझ न पड़े.’ उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा सभी के लिए सस्ती होनी चाहिए.
इस कानून के लागू होने से निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को फीस में मनमाने ढंग से वृद्धि से बचाया जा सकेगा। यह शिक्षण संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेगा। नए कानूनी प्रावधानों के तहत, निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना एक शैक्षणिक वर्ष में वार्षिक शुल्क और संबंधित शुल्क में पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इससे अभिभावकों को यह भी राहत मिलती है कि जिन संस्थानों ने निर्धारित सीमा से अधिक फीस बढ़ाई है, उन्हें छात्रों से एकत्र की गई अतिरिक्त राशि वापस करने का निर्देश दिया जा सकता है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



