Connect with us

पंजाब

पंजाब में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन, 79 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

पंजाब में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन, 79 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

पंजाब सरकार की नशा विरोधी नीति के तहत पुलिस ने मंगलवार को पूरे राज्य में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने चिन्हित ड्रग हॉटस्पॉट्स पर कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया।

यह अभियान राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ किया गया, जिसमें कुल 391 नशा प्रभावित इलाकों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 67 नए मामले दर्ज किए गए और 79 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 4.3 किलो हेरोइन, करीब एक हजार नशीली गोलियां व कैप्सूल और लगभग 3.16 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, यह ऑपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया। वहीं स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस अभियान में 79 वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 400 से अधिक पुलिस टीमें और 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2025 से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक राज्यभर में 24,800 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं और करीब 37 हजार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

अब तक की कुल बरामदगी में 1600 किलो से अधिक हेरोइन, सैकड़ों किलो अफीम, गांजा, भुक्की, लाखों नशीली गोलियां, ‘आइस’ ड्रग और करोड़ों रुपये की ड्रग मनी शामिल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *