राज्य
पटना में खान सर की कोचिंग में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप, बिल्डिंग में फैला धुआं; छात्रों को सुरक्षित निकाला
मुसल्लहपुर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में खान ग्लोबल स्टडिज के पास लगे बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी मच गई। चिंगारी के कारण कैंपस में धुआं भर गया। संस्थान प्रबंधन के स्टाफ और दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त कैंपस में भारी संख्या में छात्र मौजूद थे। बिजली पैनल खान ग्लोबल स्टडीज के बिल्कुल पास ही स्थित था, जहां से चिंगारी उठने के बाद धुआं फैलने लगा।
धुएं के गुबार को देख परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रबंधन ने क्लास में मौजूद सभी छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला।
शुरुआत में आग लगने की अफवाह फैली थी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण केवल धुआं फैला था, कोई बड़ी आग नहीं लगी थी।
कदमकुआं पुलिस और फायर विभाग जांच में जुटे
मामले की जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही इस घटना की वजह माना जा रहा है। फायर विभाग की टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि सुरक्षात्मक पहलुओं का आकलन किया जा सके।
दो दिन पहले ही अग्निशमन विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट और आइजी सुनील कुमार नायक की मौजूदगी में बोरिंग रोड चौराहा स्थित खान ग्लोबल स्टडीज का निरीक्षण किया गया था।
12 संस्थानों की जांच, हर जगह सुरक्षा में चूक
अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा ने किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज, कौटिल्या जीएस टीचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी में दूसरी बार ऑडिट किया था।
इससे पहले 7 जून और 23 जून को भी ऑडिट टीम ने निरीक्षण किया था, जिसमें अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई गंभीर कमियां पाई गई थीं।
विभाग ने प्रबंधन को कमियां दुरुस्त करने के लिए 7 से 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। मुसल्लहपुर इलाके के कुल 12 संस्थानों के आडिट में किसी भी संस्थान के सुरक्षा इंतजाम नहीं पाए गए हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



