राज्य
पन्ना की खदान में मिला 16.96 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा, कीमत 50 लाख से ज्यादा; 7 मजदूरों की चमकी किस्मत
मध्य प्रदेश का पन्ना एक बार फिर अपने बेशकीमती हीरों के लिए सुर्खियों में है। जिले के सरकोहा गांव में खेत में संचालित खदान में काम कर रहे सात मजदूरों को 16.96 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हीरा मिलने की खबर के बाद मजदूरों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
नियमों के तहत हीरे को शासकीय हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। अब इसे सरकारी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी के बाद रॉयल्टी और निर्धारित शुल्क की कटौती के पश्चात मिलने वाली राशि सातों साझेदारों के बीच बराबर बांटी जाएगी।
बारिश के बाद खदान की चाल देखने पहुंचे थे पट्टाधारक
जानकारी के मुताबिक, बारिश के बाद खेत में संचालित खदान की चाल का निरीक्षण करने पट्टाधारक अखिलेश पाल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें मिट्टी के बीच एक चमकता हुआ पत्थर दिखाई दिया। जांच में उसके हीरा होने की पुष्टि हुई और वजन 16.96 कैरेट निकला।
हीरा मिलने के बाद उसे नियमानुसार शासकीय हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। अब मजदूरों की निगाहें इसकी नीलामी पर टिकी हैं।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन मजदूरों को शादी की उम्मीद
इस हीरे ने सातों मजदूरों के जीवन में नई उम्मीद जगा दी है। साझेदारों में शामिल संतोष, शर्मन और अरुण लंबे समय से आर्थिक परेशानियों के कारण शादी नहीं कर पाए थे। उनकी उम्र करीब 30 से 38 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अब उन्हें उम्मीद है कि नीलामी से मिलने वाली रकम से आर्थिक स्थिति सुधरेगी और जल्द ही उनके घरों में शादी की शहनाई गूंजेगी।
पक्के मकान और बच्चों की पढ़ाई प्राथमिकता
अन्य मजदूरों का कहना है कि हीरे से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वे परिवार की जरूरी जरूरतें पूरी करने में करेंगे। वर्षों से कच्चे मकानों और आर्थिक तंगी में जीवन गुजार रहे परिवार अब पक्के घर का सपना देख रहे हैं। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए भी राशि खर्च करने की योजना है। मजदूरों के लिए यह हीरा महज कीमती पत्थर नहीं, बल्कि जीवन बदलने का मौका बनकर सामने आया है।
नीलामी के बाद सातों में बराबर बंटेगी रकम
नियमानुसार सरकारी नीलामी से प्राप्त राशि में से रॉयल्टी और अन्य निर्धारित शुल्क काटे जाएंगे। इसके बाद बची रकम सातों साझेदारों के बीच बराबर-बराबर बांटी जाएगी।
अब सभी मजदूर नीलामी प्रक्रिया पूरी होने और हीरे की वास्तविक कीमत सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। पन्ना की धरती से निकले इस हीरे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां की खदानें कब किसकी किस्मत बदल दें, कहा नहीं जा सकता।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



