एंटरटेनमेंट
‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में कोर्ट में पेश हुए अल्लू अर्जुन, मामला 6 जुलाई तक
तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन दिसंबर 2024 में यहां संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत से संबंधित मामले में तलब किए जाने के बाद सोमवार को शहर की एक अदालत में पेश हुए।
अदालत ने अल्लू अर्जुन सहित 23 आरोपियों के खिलाफ दिसंबर 2025 में हैदराबाद पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद उन्हें सोमवार को पेश होने का निर्देश देते हुए समन जारी किया था।
अर्जुन अदालत के समक्ष पेश हुए और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मामले के अन्य आरोपी व्यक्तिगत रूप से पेश हुए।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तारीख तय की है।
4 दिसंबर, 2024 को संध्या थिएटर में भगदड़ मची जिसके बाद चिक्कडपल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मामले में अर्जुन को एक आरोपी के रूप में नामित किया गया है।
‘पुष्पा 2’ की रिलीज के मौके पर आयोजित एक विशेष शो के दौरान भगदड़ मच गई। शो के दौरान, थिएटर की क्षमता से अधिक लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हो गए, जिससे भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला रेवती की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उनके बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने इस मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। खबरों के मुताबिक, 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
अदालत ने अभिनेता के साथ अन्य लोगों को भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित मामले की सुनवाई के लिए पेश होने का निर्देश दिया था।
अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
इसके बाद, उन्होंने तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसने उन्हें उसी दिन बाद में 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। इस दौरान अभिनेता करीब 18 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहे।
जेल से रिहा होने के बाद अर्जुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था।
उन्होंने कहा, “यह सब एक दुर्घटना थी। मैं अपने परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए सिनेमा हॉल गया था। यह घटना बाहर हुई और इसमें मेरी कोई प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं और हर संभव तरीके से उनकी मदद करूंगा।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

