Connect with us

राज्य

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: देहरादून में प्रमोद नौटियाल के घर पर SIT ने तीन घंटे की तलाशी; संबंधित दस्तावेज लिए

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को एसआईटी बुधवार को देहरादून लेकर पहुंची थी। यहां नेहरू कॉलोनी स्थित प्रमोद के घर पर एसआईअी के सदस्यों ने तीन घंटे तक तलाशी ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर से कई संपत्तियों और बैंक खातों के दस्तावेज एसआईटी ने हासिल किए हैं। शाम के वक्त एसआईटी प्रमोद को लेकर चमोली रवाना हो गई थी।

चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को एसआईटी ने 12 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से एसआईटी इस मामले में विभिन्न दस्तावेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। इसी बीच कुछ अन्य जानकारियों और साक्ष्यों के लिए आरोपी नौटियाल की एसआईटी ने सोमवार को पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चार दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की जिसके बाद से पुलिस ने मंगलवार को नौटियाल को जेल से लेकर बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी कार्यालय में पड़ताल की। इसके बाद बुधवार को उसे देहरादून लाया गया। बदरीनाथ इंस्पेक्टर महादेव उनियाल की अगुवाई वाली टीम उसे लेकर करीब एक बजे देहरादून पहुंची थी।

बड़ी राहत: बुग्यालों में नाइट स्टे पर लगी रोक आठ साल बाद हटी, पर्यटक रूपकुंड की कर सकेंगे ट्रेकिंग

यहां नेहरू कॉलोनी थाने में आमद कराने के बाद टीम उसे लेकर फव्वारा चौक चौकी क्षेत्र स्थित उसके घर पहुंची। यहां टीम ने करीब तीन घंटे तक तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार नौटियाल के घर से संपत्ति के दस्तावेज हासिल किए गए हैं। इसके अलावा बैंक डिटेल और अन्य दस्तावेज भी लिए गए। एसआईटी अब इनका सत्यापन करेगी। बताया जा रहा है कि ये संपत्तियां देहरादून और चमोली जिले में स्थित हैं।

सोमवार को मिले थे नेपाली नोट और चांदी के सिक्के

इससे पहले सोमवार को एसआईटी ने बदरीनाथ धाम स्थित बीकेटीसी कार्यालय स्थित नौटियाल के कमरे में भी तलाशी ली थी। सूत्रों के मुताबिक यहां अलमारी व अन्य स्थानों से करीब पांच हजार रुपये भारतीय रुपये मिले थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में नेपाली नोट, चांदी के सिक्के व चांदी के अन्य आभूषण भी बरामद किए गए हैं। इन सब साक्ष्यों के आधार पर अब एसआईटी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *