Connect with us

राज्य

बिहार में दुर्गापूजा से दीपावली तक कमाई का मौका, 10वीं पास युवाओं के लिए भी बढ़ेंगी गिग जॉब

दुर्गापूजा से दीपावली तक ई-कॉमर्स कारोबार में आने वाली तेजी मधुबनी के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आएंगी। अमेजन के वेंडर एजेंसी के अनुसार इस साल अकेले मधुबनी जिले में करीब 200 नई सीजनल गिग नौकरियां मिलने की संभावना है।

पिछले साल मधुबनी में करीब 150 से 200 सीजनल गिग जॉब सृजित हुई थीं। मधुबनी शहर के अलावा बेनीपट्टी, झंझारपुर और जयनगर में भी अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत अन्य ई-कॉमर्स कंपनियां थर्ड पार्टी एजेंसियों के माध्यम से डिलीवरी सेवाएं संचालित करती हैं। त्योहार के दौरान ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने से इन एजेंसियों पर डिलीवरी मैन की मांग बढ़ जाती है।

मधुबनी शहर में छह से अधिक कार्यालय, 100 से ज्यादा कर्मी

स्टेडियम चौक स्थित नंदनी इंटरप्राइजेज के अमेजन मैनेजर शुभम कुमार ने बताया कि मधुबनी शहर में अमेजन का एक कार्यालय है, जहां फिलहाल 25 डिलीवरी मैन कार्यरत हैं।

झंझारपुर में 18 और जयनगर में 13 डिलीवरी मैन काम कर रहे हैं। त्योहार के सीजन में करीब 10 अतिरिक्त डिलीवरी मैन रखने की जरूरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि डिलीवरी मैन की बहाली के लिए न्यूनतम योग्यता सामान्यतः दसवीं पास रखी जाती है।

डिलीवरी मैन को प्रति बॉक्स करीब 12 से 15 रुपये भुगतान किया जाता है। काम के दौरान डिलीवरी के लिए निर्धारित क्षेत्र में सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है। सीजन में ऑनलाइन ऑर्डर बढ़ने के साथ डिलीवरी का काम भी कई गुना बढ़ जाता है।

एक एजेंसी में 15, सीजन में 10 की अतिरिक्त जरूरत

डिलीवरी कोरियर कंपनी के मैनेजर रवि कुमार पूर्वे ने बताया कि मधुबनी शहर में उनकी एजेंसी में फिलहाल 15 डिलीवरी मैन काम कर रहे हैं। त्योहार के सीजन में करीब 10 अतिरिक्त कर्मियों की जरूरत पड़ती है।

उन्होंने बताया कि शहर में अलग-अलग कंपनियों की छह से अधिक डिलीवरी एवं कोरियर एजेंसियां संचालित हैं, जिनमें मिलाकर 100 से अधिक कर्मी काम कर रहे हैं।

इस तरह से बेनीपट्टी, झंझारपुर, जयनगर जैसे शहरी क्षेत्र में छह-सात एजेंसियां काम कर रही हैं। अनुमान के अनुसार पूरे जिले में 15 से ज्यादा एजेंसी हैं। जहां 300 से 350 डिलीवरी मैन होंगे। त्योहार के दौरान यह संख्या 500 से 550 तक होगी।

युवाओं के लिए कम समय में कमाई का विकल्प

गिग जॉब की खासियत यह है कि इसमें युवाओं को स्थायी नौकरी की तरह लंबी भर्ती प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता। त्योहार के सीजन में जरूरत के अनुसार एजेंसियां अतिरिक्त डिलीवरी मैन रखती हैं।

दसवीं पास युवाओं के लिए यह रोजगार का एक विकल्प बन रहा है। खासकर बाइक और स्मार्टफोन रखने वाले युवाओं को डिलीवरी कार्य में अवसर मिल रहा है।

ई-कॉमर्स कंपनियों की बढ़ती पहुंच से मधुबनी जैसे छोटे शहरों में भी ऑनलाइन खरीदारी का बाजार लगातार विस्तार कर रहा है। ऐसे में दुर्गापूजा, धनतेरस और दीपावली के दौरान बढ़ने वाले ऑर्डर स्थानीय युवाओं के लिए सीजनल रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

राजनीति49 minutes ago

अडानी एग्री फ्रेश लिमिटेड इस सीजन में हिमाचल प्रदेश में 108 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 80-100 प्रतिशत रंग के प्रीमियम गुणवत्ता वाले सेब खरीदेगी। कंपनी ने निम्नतम श्रेणी के सेब (पिट्टू) और अतिरिक्त बड़े सेब के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया है, जबकि इस श्रेणी में अतिरिक्त छोटे सेब 89 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेंगे। कंपनी ने 60-80 प्रतिशत रंग वाले सेब के लिए 43 रुपये प्रति किलोग्राम, छोटे सेब के लिए 67 रुपये प्रति किलोग्राम और बड़े, मध्यम और छोटे सेब के लिए 80 रुपये प्रति किलोग्राम की खरीद मूल्य निर्धारित की है। कम आकार के सेब के लिए सबसे कम कीमत 20 रुपये प्रति किलो तय की गई है। अडानी एग्री फ्रेश ने रविवार को अपनी शुरुआती खरीद कीमतों की घोषणा की, जो सामान्य से कुछ दिन बाद है। बड़े, मध्यम और छोटे ग्रेड के लिए दरें पिछले साल की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक हैं। सेब की फसल काफी कम होने की उम्मीदों के बीच कंपनी ने इस सीजन में कीमतों में बढ़ोतरी की है। हिमाचल प्रदेश ने पिछले साल लगभग 3.5 करोड़ सेब के बक्से का उत्पादन किया, जबकि इस सीजन में उत्पादन लगभग 2 करोड़ बॉक्स होने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश51 minutes ago

हिमाचल सेब सीजन: अडाणी प्रीमियम फल के लिए 108 रुपये प्रति किलोग्राम ऑफर करता है

राज्य52 minutes ago

सोलन एमसी की पुराने कचरे के निपटान की धीमी गति से अधिकारियों की नाराजगी

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *