देश
भारत अब केवल उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि वैश्विक समाधान प्रदाता है: फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत अब न केवल वैश्विक समाधानों का उपभोक्ता है, बल्कि उनके लिए एक प्रमुख योगदानकर्ता है।
प्रधानमंत्री ने फ्रांस के इस भूमध्यसागरीय शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर यह टिप्पणी की।
यह आयोजन भारत, फ्रांस और कुछ अन्य देशों के शीर्ष नवाचार स्टार्टअप को एक साथ लाता है।
बीती रात नीस पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत इनोवेट्स दुनिया के लिए भारत के साथ वैश्विक नवाचार के अगले अध्याय का सह-निर्माण करने का निमंत्रण है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवा अन्वेषक ऐसे समाधान ढूंढ रहे हैं जो पूरी मानवता को लाभान्वित कर सकते हैं।
मोदी ने अपने संबोधन में उच्च प्रौद्योगिकी, रक्षा और नवाचार सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में अपनी सरकार की सुधार पहलों को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा, ‘भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ रुकेगी नहीं, यह चलती रहेगी।
मोदी ने कहा कि दुनिया एक दशक पहले भारत को प्रौद्योगिकी अपनाने वाले देश के रूप में देखती थी, लेकिन देश अब एक प्रौद्योगिकी प्रदाता के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने कहा, “भारत एक स्थायी भविष्य के लिए नवाचार कर रहा है। भारत दुनिया के लिए नवाचार कर रहा है.’ उन्होंने कहा कि नवाचार देश के डीएनए में है.
उन्होंने कहा, “भारत समाधान के उपभोक्ता के रूप में नहीं बल्कि दुनिया में समाधानों के लिए एक योगदानकर्ता के रूप में उभरा है। ”
प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस संबंधों पर भी चर्चा की।
उन्होंने कहा, ‘भारत और फ्रांस के बीच विशेष साझेदारी है। इसमें कनेक्शन, दृढ़ विश्वास, नवाचार, प्रेरणा और साझा दृष्टिकोण है। ”
अपने संबोधन में, राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि फ्रांस मेक-इन-इंडिया पहल का सम्मान करता है और पेरिस विभिन्न क्षेत्रों में इसका हिस्सा रहा है।
भारत को ‘नवोन्मेष का देश’ बताते हुए उन्होंने कहा कि एआई और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई दिल्ली और पेरिस की सच्ची साझेदारी है।
उन्होंने कहा कि लघु मॉड्यूलर रिएक्टरों के क्षेत्र सहित असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की गुंजाइश है।
भारत इनोवेट्स 2026 भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसे वैश्विक मंच पर देश के डीप-टेक स्टार्टअप और अनुसंधान उद्यमों में तेजी लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



