राज्य
भोपाल: टीवी का चैनल बदलने पर भड़क उठी पत्नी, हंसिये से प्रहार कर पति को किया लहूलुहान; सिर-गाल पर गंभीर चोट
पुराने शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में टीवी का चैनल बदलने जैसी मामूली बात ने पति-पत्नी के बीच विवाद को हिंसक बना दिया। आरोप है कि टीवी देख रही पत्नी का चैनल बदलने पर गुस्साई पत्नी ने पति पर घर में रखे हंसिए से हमला कर दिया। हमले में पति के सिर और गाल के पास गंभीर चोट आई।
पुलिस के मुताबिक, घायल राकेश अहिरवार (32) मूल रूप से विदिशा जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में भोपाल की नगर निगम कॉलोनी में मजदूरी करते हैं। राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी राममनी अहिरवार आए दिन घरेलू बातों को लेकर विवाद करती है।
शुक्रवार को राकेश नशे की हालत में घर पहुंचे थे। उस समय उनकी पत्नी टीवी देख रही थी। इसी दौरान राकेश से टीवी का चैनल बदल गया। इसी बात को लेकर पत्नी नाराज हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राममनी ने घर में रखा हंसिया उठाकर राकेश पर हमला कर दिया।
हंसिए का वार राकेश के सिर और गाल के पास लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घर में मौजूद स्वजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति संभाली और घायल राकेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान धारदार हथियार से चोट लगने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर छोला मंदिर थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपित पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपित महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



