Connect with us

मध्य प्रदेश

भोपाल में रूठकर मायके गई पत्नी को वीडियो कॉल पर दिखाया फंदा, फिर फांसी पर लटक गया पति

शहर के रातीबड़ क्षेंत्र में एक सरकारी स्कूल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने इंदौर में मायके गई अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया, जिसमें उसने फांसी का फंदा दिखाया और जान देने की बात कही। घबराई पत्नी की सूचना पर स्वजन तत्काल घर पहुंचे, लेकिन तब तक वह उसी फंदे पर लटककर आपनी जान दे चुका था। रातीबड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पत्नी से झगड़े की बात सामने आई है।

सरकारी स्कूल में भृत्य था युवक

पुलिस के अनुसार नीलबड़ निवासी 32 वर्षीय भावेश पटेल नाथू बरखेड़ा स्थित एक सरकारी स्कूल में प्यून के पद पर कार्यरत था। बीते दिनों उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर इंदौर स्थित मायके में चली गई थी। गुरुवार देर रात भावेश ने पत्नी को वीडियो कॉल किया। बातचीत के दौरान उसने फांसी का फंदा दिखाते हुए खुदकुशी करने की बात कही। यह सुनकर पत्नी घबरा गई और तुरंत अपने देवर और अन्य स्वजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

नहीं मिला सुसाइड नोट

सूचना मिलते ही स्वजन भावेश के घर पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खोला गया तो भावेश कमरे में फंदे से लटका मिला। उसे तत्काल नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक अपने पीछे पत्नी, पांच वर्षीय बेटे और एक वर्षीय बेटी को छोड़ गया है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending