लाइफ स्टाइल
मंडे को बस जरूरी काम, ऑफिस टाइम के बाद ‘प्लग ऑफ’… Gen-Z ने बना ली है ऑफिस की अपनी डिक्शनरी
जेन-जी के रिलेशनशिप स्टाइल और उसमें अपनाए जा रहे अनोखे ट्रेंड्स की हमेशा बात होती है, पर उनका कॉर्पोरेट कल्चर को लेकर रवैया भी अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस जेनरेशन ने ऑफिस के लिए भी अपनी अलग डिक्शनरी बना रखी है, आइए कॉर्पोरेट में इस्तेमाल किए जा रहे इन स्लैंग्स और उनके मतलब पर बात करें।
बेयर मिनिमम मंडे
वीकेंड के बाद किसी का भी ऑफिस जाने का मन नहीं करता, क्योंकि हफ्ते के पहले काम का प्रेशर सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में बेयर मिनिमम मंडे वाले तरीके को फॉलो किया जाता है। इसका मतलब है कि हफ्ते के पहले दिमाग पर दबाव न डालते हुए कम से कम और केवल जरूरी काम ही करना।
हालांकि, जेन-जे के इस ट्रेंड को आलसीपन कहकर खूब आलोचना भी हुई, लेकिन मेंटल हेल्थ के लिहाज से कहीं न कहीं यह बेस्ट तरीका है।
बर्नआउट
यह शब्द बीते कुछ सालों से ही लोगों की जुबान है, इसका मतलब होता है कि जब शरीर और मन बिना किसी ब्रेक के लगातार काम करता रहे, फिर अंत में जाकर भारी थकावट महसूस हो। जेन-जी अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल ऑफिस में मेंटल डिटॉक्स की जरूरत बताने के लिए किया करते हैं।
माइक्रोमैनेजिंग
माइक्रोमैनेजिंग का मतलब है कि जब मैनेजर किसी एम्प्लॉई के काम में जरूरत से ज्यादा नजर रखने लगे। इसका सिंपल सा फंडा यह है कि इसमें बॉस अपने कर्मचारी के नतीजों पर फोकस करने के बजाय उसके हर एक छोटे कदम को कंट्रोल करने की कोशिश करता है।
क्वाइट क्विटिंग
क्वाइट क्विटिंग को जेन-जी के नौकरी छोड़ने के रवैये से जोड़कर देखा जाता है, पर असल में इसका मतलब है जितनी सैलरी उतना काम। इसमें व्यक्ति जरूरत और काम के घंटों के हिसाब से काम करता है। इस शब्द का उद्देश्य काम को अपनी जिंदगी न बना लेना है।
प्लग ऑफ
आपजे देखा होगा कि कुछ लोग ऑफिस के घंटे खत्म होने के बाद किसी ईमेल या मेसेज का जवाब देना सही नहीं समझते। बता दें कि वो लोग प्लग ऑफ ट्रेंड को फॉलो कर रहे होते हैं, ताकि वो अपनी पर्सनल लाइफ को भी जगह दे पाएं।
रेज अप्लाइंग
रेज अप्लाइंग कुछ समय से जेन-जी के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक कर्मचारी अपने ऑफिस से तंग आकर एक साथ कई जॉब्स में अप्लाई करता चला जाता है। ऐसा अक्सर वह काम के दबाव या अपनी कद्र न किए जाने की वजह से करता है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

