मध्य प्रदेश
मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; तीन दोस्तों की मौके पर मौत, एक घायल
मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह गरोठ के पास एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है।
हादसा गरोठ एंट्री गेट के पास उस समय हुआ, जब एक ट्रक एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार सवार चारों युवक गुरुग्राम से राजस्थान के बांसवाड़ा के पास स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चाचाकोटा जा रहे थे।
इनकी हुई मौत
हादसे में अरविंद पुत्र रोशनलाल निवासी सिकंदरपुर, गुरुग्राम, बिंदर पुत्र जगतसिंह निवासी नाथूपुर, गुरुग्राम और कैलाश निवासी अलवर (राजस्थान) की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई थी। शवों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ट्रक की पिछली लाइट बंद होने का आरोप
हादसे में विजेंदर पुत्र हरपाल निवासी नाथूपुर, गुरुग्राम घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, ट्रक के पीछे की लाइट बंद होने के कारण कार चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उसमें जा घुसी।
यह भी पढ़ें- पीथमपुर की मित्तल कंपनी में नाइट्रोजन टैंक फटा, जोरदार धमाके से मची अफरा-तफरी; घायल 3 श्रमिकों में दो की हालत गंभीर
घायल विजेंदर ने भी बताया कि ट्रक के एक्सप्रेसवे पर आने के दौरान उसकी पीछे की लाइट बंद थी। हादसे के वक्त बारिश भी हो रही थी, जिससे दृश्यता कम थी। ऐसे में तेज रफ्तार कार चालक को ट्रक समय पर नजर नहीं आया और भीषण टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

