मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: अनूपपुर में पुलिया से नीचे गिरी श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 लोगों की मौत; 41 घायल
अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा पर पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के करनपठार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरई चौकी के तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक बड़े सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया कि जिले के गिंजरी, पड़मनिया गांव के ग्रामीण परिवारों के साथ बिजौरा ग्राम पंचायत के तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे। शाम को लौटते समय पुलिया पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में सवार ग्रामीण करीब दस फीट नीचे जा गिरे। बताया गया ट्रॉली में कुल लगभग 40 से अधिक लोग सवार थे।

घायलों को शहडोल मेडिकल अस्पताल किया गया रेफर
सूचना मिलते ही उमरिया जिले के पाली थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पाली अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को शहडोल मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे घायल बताए गए हैं। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में परिजन पहुंच गए।
इलाज के दौरान चार लोगों की मौत
जानकारी अनुसार चार मृतकों में दो की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चार अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में घनश्याम सिंह 45 वर्ष,भूपत सिंह 50 वर्ष निवासी पढमनिया, सहबल बैगा पिता गल्ली राम 55 वर्ष एवं बीर सिंह 60 वर्ष निवासी गिजरी की पहचान हुई है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बताया गया चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था पुलिया में गाड़ी को मोड़ नहीं पाया और अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई।
कलेक्टर ने की आर्थिक सहायता घोषणा
कलेक्टर हर्षल पंचोली भी हादसे के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल मरीजों से मुलाकात की, उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य का हाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख एवं संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



