मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: टीकमगढ़ में नियमों की उड़ीं धज्जियां, अस्पताल के रैंप पर भाजपा नेता ने दौड़ाई ई-स्कूटी
खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर अस्पताल के अंदर रैंप पर ई-स्कूटी दौड़ाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामला भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी जांच के आदेश बीएमओ ने दिए हैं।
जानकारी के अनुसार घटना 18 सितंबर की है, जो अगले दिन 19 सितंबर को अधिकारियों के संज्ञान में आई। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड रवि ने बताया कि उन्होंने मुख्य द्वार पर ही वाहन को अंदर ले जाने से रोका था, लेकिन उनकी बात को अनसुना करते हुए ई-स्कूटी को सीधे अस्पताल परिसर के अंदर दाखिल कर दिया गया।
इतना ही नहीं चालक वाहन को मरीजों की आवाजाही के लिए बने रैंप के जरिए पहले तल से ऊपरी तल तक ले गया।
इस मामले में भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला का कहना है कि उनके ड्राइवर गुड्डू यादव के घर से फोन आया था कि गुड्डू सीने के दर्द से तड़प रहा है। आनन-फानन में उसे स्कूटी पर बैठाया और अस्पताल ले आया। मैं सीधे अंदर घुस गया।
उस समय मुझे कुछ सुनाई नहीं दिया, क्योंकि मुझे डर लग रहा था कि कहीं गुड्डू की जान न चली जाए। गलती हुई है, मैं यह मानता हूं, लेकिन मानवीय मदद के लिए ऐसा किया।
मामले में बीएमओ डा. अंकित त्रिपाठी ने बताया कि प्रशांत शुक्ला ने पीछे बैठे युवक की तबीयत खराब होने और उसे अस्पताल पहुंचाने की जल्दबाजी में रैंप पर वाहन ले जाने की बात कही है।
लिखित माफीनामा दिया है। मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना की परिस्थितियां क्या थीं और अस्पताल की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

