राज्य
मध्य प्रदेश: मंदसौर में सांदीपनि स्कूल के बच्चे 6 किलोमीटर चल रहे पैदल, सामने से गुजरती है बस
शासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर सांदीपनि सीएम राइज स्कूल की कल्पना की है। इसमें पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है लेकिन छात्रावास के विद्यार्थी तीन किमी तक पैदल चलकर स्कूल आ रहे हैं। ऐसे में उनके स्कूल आने-जाने में ही दो घंटे खराब हो रहे हैं। इसका असर पढ़ाई पर भी हो रहा है।
सरकार शिक्षा व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थी भुगत रहे हैं अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सरकार इतना कर रही है तो जिम्मेदार विद्यार्थियों के साथ अन्याय क्यों कर रहे हैं।
प्रतिदिन सामने से निकलती है बस
मल्हारगढ़ से तीन किमी दूर नारायणगढ़ मार्ग पर ही महाविद्यालय के पास ही अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास हैं। यहां पर मल्हारगढ़ सांदीपनि सीएम राइज में पढ़ने वाले लगभग 30 छात्र रह रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रतिदिन छात्रावास के सामने से बस निकलती हैं लेकिन हमे नहीं बैठा रही है।
जबकि कन्या छात्रावास की बालिकाओं को बसे लेने भी आ रही है और छोड़ने भी जा रही है। अब यह विद्यार्थी को तीन किमी आना व तीन किमी जाना पैदल ही तय कर रहे हैं। जबकि उसी समय बस भी आती-जाती है। विवाद बढ़ने के बाद अब स्कूल प्रबंधन कह रहा कि व्यवस्था करेंगे। तीन किमी के पैदल सफर के दौरान विद्यार्थियों का हादसों का भी डर लगा रहता हे वहीं मल्हारगढ़ बस स्टैंड पर फोर लेन मार्ग भी पार करना पड़ रहा है।
बारिश में गीले हो रहें बैग
इसमें काफी डर रहता है। अभी बारिश में स्कूल बैग गीले हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है। छात्रों ने बताया कि सुबह 9:30 बजे अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास से तीन किलोमीटर दूर सांदीपनि विद्यालय में पैदल पढ़ने आते हैं। स्कूल पहुंचने में 1 घंटा लग रहा है। इतना ही समय छात्रावास आने में लग रहा है। बारिश से कपड़े व पुस्तकें भी गीली हो रही है। सड़क पर दुर्घटनाओं का भय बना रहता है।
इनकी भी सुन लो
नारायणगढ़ मार्ग पर छात्रावास के 25 से 30 छात्र आने-जाने के लिए 6 किमी की दूरी तय कर रहे हैं जबकि विद्यालय की बसे इसी मार्ग से निकल रही है। यह इन छात्रों के साथ अन्याय है। देश के भविष्य बच्चों के 2 घंटे व्यर्थ ही बर्बाद हो रहे हैं। शारीरिक कष्ट अलग हो रहा है। प्रशासन इन छात्रों के लिए तत्काल बस सेवा उपलब्ध करें। अनिल शर्मा, जिला महासचिव कांग्रेस।
छात्रावास के विद्यार्थियों के लिए बस की व्यवस्था नहीं रहती हैं अभी जो बस आ रही उसमें विद्यार्थी आते हैं पर उसमें जगह नहीं रहती है। हम एक दो दिन में एक अन्य बस की व्यवस्था करेंगे जिसमें विद्यार्थी आना जाना करेंगे।
– अशोक वाघेला, प्राचार्य, सांदीपनि विद्यालय, मल्हारगढ़।स्कूल जाने के लिए बस की सुविधा नहीं हैं इसलिए पैदल आना-जाना कर रहे हैं बारिश से बेग खराब हो रहे हैं पुस्तके व कापियां खराब होने का खतरा बना रहता है। हम गीले हो रहे हैं।
– अजय डामोर, छात्र कक्षा 9 वीस्कूल जाने के लिए कोई साधन नहीं हैं बसे भी नहीं आती हैं इसलिए पैदल ही आना-जाना कर रहे हैं। हमेशा हादसे का डर लगा रहता है।
– शंकर, कक्षा 11 वीं।स्कूल जाने के लिए तीन किमी पैदल चलना पड़ता है स्कूल जाने में एक घंटे पहले निकलना पड़ रहा है। आने-जाने में दो घंटे व्यर्थ हो रहे हैं हमें कोई साधन नहीं मिलता है काफी परेशानी हो रही है।
– सुभाष मेड़ा, कक्षा 9 वी
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



