राज्य
मध्य प्रदेश: ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर पेट्रोल बम से हमला, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर सिरफिरे ने पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। दो बियर की बोतलों में पेट्रोल भरकर आग लगाई और इन्हें गेट के पास फेंक दिया।
पेट्रोल बम गिरते ही वायुसेनाकर्मी अलर्ट हो गए। घटना के तुरंत बाद आरोपित को पकड़ लिया गया, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित धनापुर गांव का रहने वाला है और आंध्रप्रदेश के एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है।
तीन दिन का अवकाश लेकर पहुंचा था ग्वालियर
तीन दिन का अवकाश लेकर ग्वालियर पहुंचा था। यहां गेस्ट हाउस में रुका था। पुलिस ने उसे मानसिक रोगी बताते हुए जांच के लिए मानसिक आरोग्यशाला भेजा है।
स्वजन पर लगाया दिमाग हैक करने का आरोप
खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई पूछताछ में आरोपित ने पहले कहा कि 2015 में भोपाल से पीएचडी के दौरान ग्वालियर निवासी एक युवक और उसके स्वजन ने दिमाग हैक कर लिया। दिमाग हैक करने के बारे में बताया कि यह एयरफोर्स स्टेशन से हो रहा है। बाद में उसने जातिगत शोषण की बात कही।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



