राज्य
मध्य प्रदेश में मंत्री लखन पटेल से सीएम मोहन यादव ने वापस लिया पशुपालन विभाग, अब केवल आनंद विभाग के मंत्री रहेंगे
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेगा। ऐसे में अब लखन पटेल सिर्फ आनंद विभाग के मंत्री रहेंगे।
यह फैसला मंगलवार देर रात लिया गया और इसके तुरंत बाद राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई। मुख्यमंत्री ने अब इस विभाग को अपने पास बरकरार रखा है। अचानक हुए इस फेरबदल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की अटकलों को हवा दे दी है।
दरअसल, मोहन यादव कैबिनेट में यह कार्रवाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के उस बयान के ठीक बाद हुई है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि सरकार और संगठन ने सभी मंत्रियों के राजनीतिक प्रभाव और विभागीय प्रदर्शन की समीक्षा रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी है।
हालांकि, इसको सरकार प्रशासनिक फैसला बता सकी है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों पर गाज गिरने और आगामी बड़े फेरबदल के पहले संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
फिलहाल सरकार और भाजपा दोनों ने ही इस समीक्षा और पोर्टफोलियो परिवर्तन के बीच किसी भी प्रत्यक्ष संबंध की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।
क्या बोले लखन पटेल?
लखन पटेल ने विभाग वापस लिए जाने पर कहा कि किसे कौन सा विभाग देना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुझसे यह विभाग क्यों लिया गया, पता नहीं। सीएम मोहन के फैसले के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
पशुपालन विभाग क्यों है महत्वपूर्ण?
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, दुग्ध उत्पादन, गौ संरक्षण, गौशालाओं और आवारा पशुओं से संबंधित नीतियों की देखरेख करता है।
एमपी सरकार ने राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड के साथ साझेदारी में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, दुग्ध सहकारी समितियों का विस्तार करने और दुग्ध क्षेत्र को मजबूत करने की योजना की घोषणा की है।
बैंक की नौकरी छोड़ राजनीति में आए लखन पटेल
मध्य प्रदेश में राज्यमंत्री लखन पटेल दमोह जिले की पथरिया सीट से दूसरी बार भाजपा के विधायक बने। कॉलेज में पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक दमोह में भी काम किया। वह बीस वर्ष तक भारतीय स्टेट बैंक में कृषि अधिकारी के पद पर रहे।
इसके बाद वे दमोह में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष बनाए गए थे। वे राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं विश्वविद्यालय स्तर पर हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। 2013 में लखन पटेल ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2018 के चुनाव में उन्हें हार मिली। 2023 में एक बार फिर उन्हें टिकट मिला और फिर से उन्होंने जीत हासिल की।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



