मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: रामपाल को ‘भगवान’ मानने से इनकार करने पर भड़का पति, पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। दिल दहला देने वाला यह हत्याकांड सिर्फ इस लिए हुआ क्योंकि पत्नी ने संत रामपाल को भगवान मानने से इनकार कर दिया था।
बता दें कि हरियाणा के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर रह चुके रामपाल ने बाद में खुद को कबीर का अवतार घोषित किया था।
पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय रामबाबू गुर्जर अपनी पत्नी के देवी-देवताओं की पूजा करने से नाराज रहता था। दीपक, अगरबत्ती जलाने और पर्व त्योहार मनाने तक का विरोध यह कहकर करता था कि भगवान केवल संत रामपाल ही हैं।
इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। उसने कुल्हाड़ी से गायत्री पर हमला कर मार डाला। इसके बाद वह फरार हो गया।
दंपती के दो बेटे हैं। जब यह वारदात हुई उस समय 11 वर्षीय छोटा बेटा दरवाजे पर खेल रहा था, वहीं 14 वर्षीय दूसरा बेटा अपने मामा के घर गया था। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी-दामाद के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था। झगड़े की एक ही वजह था संत रामपाल।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

