राजनीति
मिशन 2029 को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया मंथन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में मिशन 2029 का शुभारंभ कर दिया गया है। पाटी ने इसको लेकर मंथन शुरू किया जिसमें सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी रही। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और अग्रणी मोर्चा के सभी अध्यक्ष मौजूद थे।
बैठक में वोट बचाओ देश बचाओ, संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति तथा मिशन 2029 को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक गतिविधियों, अब तक की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुलाकात के दौरान मिशन 2029 के तहत झारखंड में कांग्रेस संगठन को बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। प्रदेश संगठन द्वारा पंचायत स्तर तक संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनसरोकार के मुद्दों को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई।
बैठक में एसआइआर प्रक्रिया को लेकर झारखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा बीएलए-2 के गठन एवं उसे सक्रिय करने की दिशा में किए गए प्रयासों तथा मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर लगातार रखी जा रही निगरानी की जानकारी दी गई।
कई जिलों में कमेटी में बदलाव संभव
केंद्र के निर्देशों के अनुरूप मुख्यालय से लेकर जिला तक में कांग्रेस कमेटी में बदलाव तय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार को नई दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के साथ वापस लौटेंगे। माना जाना है कि कई जिलों में कमेटी बदलाव को लेकर निर्देश मिल सकता है।
प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों को इस विषय पर लगातार सक्रिय रहते हुए पूरी गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस के द्वारा एसआईआर से संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रत्येक जिले में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस विषय पर विशेष रूप से फोकस करने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित ना हो।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

