मध्य प्रदेश
मीनाक्षी के राज्यसभा नामांकन विवाद पर भोपाल में कांग्रेस का सत्याग्रह, दिग्विजय बोले- ‘वो लोकतंत्र के लिए काला दिन था’
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला कदम बताते हुए व्यापक जनजागरण अभियान का भी ऐलान किया है।
गुरुवार को रोशनपुरा चौराहे स्थित जवाहर भवन के सामने आयोजित सत्याग्रह में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नामांकन निरस्त किए जाने की प्रक्रिया को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताया।
लोकतंत्र का काला दिवस
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस दिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया गया, वह लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी की गई है, जिसे कांग्रेस किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित यह सत्याग्रह जन-जन तक पहुंचना चाहिए, ताकि लोग समझ सकें कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के साथ किस तरह खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



