मध्य प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 21 जून को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर हैं। वे 18 जून को अल्प प्रवास के लिए इंदौर पहुंचीं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह 9:25 बजे उनकी अगवानी और स्वागत किया। देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से निर्धारित कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान कर गईं।
गौरतलब है कि 19 जून को वे अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 20 जून को वे जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जून को राष्ट्रपति मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगी। 22 जून को राष्ट्रपति मुर्मु कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



