पंजाब
मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी मंजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी मंजीत सिंह सिद्धू मंगलवार को यहां पंजाब कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख परगट सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।
परगट सिंह ने सिद्धू के शामिल होने को आप के खिलाफ कांग्रेस का पहला गोल बताया।
पंजाब में आप के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सिद्धू को पार्टी में दरकिनार कर दिया गया था।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व पत्रकार सिद्धू ने कहा कि आप से दूरी बनाने के बाद वह स्वस्थ राजनीति करने के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राष्ट्रीय मुद्दों को उठा रहे हैं, उसमें उन्हें कांग्रेस में नई उम्मीद नजर आ रही है।
आप छोड़ने और मुख्यमंत्री भगवंत मान से नजदीकियों के बारे में पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा, ‘मान ने अपनी कुर्सी पर टिके रहना पसंद किया, लेकिन मैंने पंजाब के साथ खड़ा होना पसंद किया।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

