राज्य
रिशु श्री के जाल में फंसे थे बड़े अफसर? बिहार में अब खुल रही परत-दर-परत कहानी
राज्य के “टेंडर किंग” कहे जाने वाले रिशु श्री का तार सीतामढ़ी से भी जुड़ गया है। रिशु श्री के जाल में यहां की तत्कालीन जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ही नहीं बल्कि सीतामढ़ी नगर निगम के तत्कालीन नगर आयुक्त मुमुक्षु चौधरी भी फंसे हुए थे। अभिलाषा कुमारी शर्मा इस मामले में निलंबित हो चुकी है।
वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में मुमुक्षु चौधरी द्वारा दिए गए बयान से एक बार फिर सीतामढ़ी जिला सुर्खियों में है। इनके बयान के बाद आला अधिकारियों की नजर 2019 से 2022 तक जिले और शहर में विभिन्न योजनाओं से कराए गए कार्यों पर टिक गई है।
निगरानी विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम से तत्कालीन नगर आयुक्त मुमुक्षु चौधरी के कार्यकाल 2019 से 2022 तक विभिन्न योजनाओं में कराए गए कार्य एवं खरीद की गई सामग्रियों से संंबंधित अभिलेख तलब किया है।
बताया जाता है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुमुक्षु चौधरी जिले में नगर आयुक्त के अलावा कई विभागों का प्रभार में रहे। मुमुक्षु चौधरी वर्ष 2012 में रिशुश्री के संपर्क में आए। उस समय यहां की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा थीं। उस समय जिलाधिकारी के चहेते अफसरों में मुमुक्षु चौधरी का नाम सबसे आगे रहता था।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



