उत्तर प्रदेश
लखनऊ के शिवा शर्मा केस नया खुलासा! एक तरफ ऋषभ राय के रंगदारी का ऑडियो, दूसरी तरफ श्रद्धा दुबे की तलाश… नेपाल बॉर्डर तक क्यों पहुंची पुलिस?
लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. इस केस में करीब एक साल पुरानी रंगदारी की घटना और उससे जुड़ा कथित ऑडियो सामने आया है. आरोप है कि अगस्त 2025 में हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके साथियों ने शिवा से एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा था और रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. दूसरी ओर, पुलिस मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं और आरोपियों के बहराइच के रास्ते नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है.
शिवा और ऋषभ राय के बीच हुई थी बातचीत
जांच के दौरान सामने आया है कि शिवा की मां रंजना ने 12 अगस्त 2025 को विभूतिखंड थाने में हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि 11 अगस्त की रात किसान बाजार स्थित एक कैफे में ऋषभ और उसके साथियों ने शिवा के साथ गाली-गलौज की थी. इसके बाद दो दिन के भीतर एक लाख रुपये देने की मांग की गई थी. रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप है. इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो पुलिस के हाथ लगा है, जो अब जांच के दायरे में है. इस पुराने मामले की जांच शिवा की मौत से जुड़े घटनाक्रम के बीच अहम मानी जा रही है.
श्रद्धा दुबे, शिवा को प्रताड़ित करती थी
पुलिस जांच में यह आरोप भी सामने आया है कि श्रद्धा दुबे, शिवा पर जेवर चोरी का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करती थी. बताया जा रहा है कि श्रद्धा के बुलाने पर शिवा उसके फ्लैट पर पहुंच जाता था. इसके अलावा शिवा पर कर्ज होने और रुपये नहीं चुका पाने की बात भी सामने आई है. पुलिस इस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है. श्रद्धा के फ्लैट से मिले यौनवर्धक दवाओं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस श्रद्धा के बैंक खातों की भी जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा सके.
आदिल और तारिक के घर छापेमारी
शिवा की मौत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. पुलिस की तीन टीमें दुबग्गा निवासी आदिल और गढ़ी कनौरा निवासी तारिक के घर पहुंचीं, लेकिन दोनों वहां नहीं मिले. जांच के मुताबिक शिवा की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज से निकलकर आरोपी एक जगह इकट्ठा हुए थे और लखनऊ से भागने की योजना बनाई थी. पुलिस को आशंका है कि श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य आरोपी बहराइच के रास्ते नेपाल निकल गए हैं. उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, उनके नेपाल भागने की अभी पुष्टि नहीं हुई है.
श्रद्धा के खिलाफ पुराने मुकदमे की भी जांच
जांच में श्रद्धा दुबे से जुड़े एक पुराने मामले का भी जिक्र सामने आया है. उसने पुराने लखनऊ के व्यापारी रिजवान के खिलाफ हजरतगंज थाने में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस विवेचना के बाद इस मामले में रिजवान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. शिवा की मौत के बाद श्रद्धा पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. पुलिस अब पुराने मामलों, बैंक खातों, मोबाइल और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. श्रद्धा के फ्लैट से मिले सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट से जांच में मदद मिलने की उम्मीद है.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

