उत्तर प्रदेश
वृंदावन में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई करने उतरे गुरुकुल के 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत, 1 की बची जान
वृंदावन के चैतन्य विहार इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. महर्षि पाणिनि गुरुकुल संस्कृत विद्यालय के 12 फीट गहरे पानी के सबमर्सिबल टैंक की सफाई करने उतरे 5 छात्र जहरीली गैस की चपेट में आ गए. देखते ही देखते जहरीली गैस के असर से 4 छात्रों की मौत हो गई. जबकि एक छात्र को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस खौफनाक हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
बदबू दूर करने उतरे थे छात्र
मिली जानकारी के मुताबिक, चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि गुरुकुल परिसर में लगभग 12 फीट गहरा पानी का सबमर्सिबल टैंक बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों से टैंक से तेज बदबू आ रही थी जिसे साफ और ठीक करने के लिए गुरुकुल में पढ़ने वाले 5 छात्र टैंक के अंदर उतरे. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि टैंक के भीतर खतरनाक जहरीली गैस भरी हुई है. जैसे ही छात्र नीचे पहुंचे, जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा और वे अचेत हो गए.
पांच में से सिर्फ एक की बच पाई जान
टैंक के अंदर से हलचल बंद होने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. बड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने 4 छात्रों को मृत घोषित कर दियाय राहत की बात यह रही कि एक छात्र की जान बच गई जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है.
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
हादसे की जानकारी मिलते ही मथुरा के जिलाधिकारी (DM) सीपी सिंह प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घटना की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि ‘चैतन्य विहार में महर्षि पाणिनि गुरुकुल विद्यालय है, जहां बच्चे पढ़ाई करते हैं. 12 फीट गहरे सबमर्सिबल टैंक में बदबू आने पर उसे ठीक करने के लिए गुरुकुल के 5 बच्चे उतरे थे. संभवतः टैंक में जहरीली गैस थी जिसकी वजह से 4 बच्चों की असामयिक मृत्यु हो गई है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है. माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल इस घटना का संज्ञान लिया है. गुरुकुल का संचालन कौन करता था और यह हादसा कैसे हुआ, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी. पीड़ित परिवारों को हर संभव शासकीय मदद दी जाएगी.’
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

