राज्य
शादी से इन्कार का खौफनाक बदला: AI से बनाईं अश्लील तस्वीरें, फर्जी कार्ड बंटवाए, 500 किमी दूर से भोपाल में युवती के घर भेजीं 100 कैब
मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शुरू हुआ एक प्रस्तावित रिश्ता भोपाल की एक युवती और उसके परिवार के लिए भयावह अनुभव में बदल गया। आरोप है कि शादी से इन्कार किए जाने के बाद राजस्थान के उदयपुर निवासी युवक ने बदले की भावना से युवती को महीनों तक मानसिक प्रताड़ना दी। उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए युवती की फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार कीं, नकली शादी के कार्ड छपवाए और उसके घर के पते पर बड़ी संख्या में कैब व बाइक टैक्सियां बुक कराकर उत्पीड़न का सिलसिला शुरू कर दिया।
एक साल पहले हुआ था परिचय
पीड़ित परिवार के अनुसार जून 2025 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से युवक से संपर्क हुआ था। शुरुआती बातचीत के बाद युवक भोपाल भी आया, लेकिन पहली मुलाकात के दौरान उसका व्यवहार परिवार को असामान्य लगा। इसके बाद जुलाई 2025 में परिवार ने विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद युवक ने लगातार फोन कॉल, आपत्तिजनक संदेश और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। समय के साथ उसकी हरकतें और गंभीर होती चली गईं।
घर के पते पर भेजीं धड़ाधड़ टैक्सियां
परिवार का कहना है कि जनवरी 2026 में अचानक युवती के घर के बाहर एक के बाद एक कैब और बाइक टैक्सियां पहुंचने लगीं। जांच में पता चला कि युवक ने फर्जी पहचान का उपयोग कर युवती के पते पर 100 से अधिक ओला, उबर और रैपिडो बुकिंग कराईं, जिससे पूरे मोहल्ले में भ्रम और असहज स्थिति पैदा हो गई।
एआई से तस्वीरें बनाकर किया प्रताड़ित
इतना ही नहीं, आरोपित ने AI तकनीक की मदद से युवती और अपनी फर्जी तस्वीरें तैयार कर उन्हें शादीशुदा जोड़े के रूप में प्रदर्शित किया। बाद में इन तस्वीरों का उपयोग कर नकली विवाह निमंत्रण पत्र छपवाए गए, जिन्हें स्थानीय स्तर पर युवती की कॉलोनी में वितरित कराया गया। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान युवती की कथित फर्जी अश्लील तस्वीरें भी आसपास के लोगों तक पहुंचाई गईं।
पुलिस का रवैया लचर
लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने अशोका गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिवार का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मामला अब मध्य प्रदेश महिला आयोग तक पहुंच गया है। आयोग के सचिव सुरेश तोमर ने इसे गंभीर प्रकृति का मामला बताते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



