बिहार-झारखंड
सारण में बाढ़ ने छीना घर-आंगन, मिट्टी के घरौंदों में सपने बुन रहे नौनिहाल
बाढ़ का पानी भले ही लोगों के घर-आंगन की खुशियां बहा ले गया हो, लेकिन मासूम बच्चों के मन से अपने घर की यादें नहीं मिटा सका है।
पानापुर प्रखंड के सरौजा भगवानपुर गांव में सारण तटबंध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बच्चे मिट्टी से छोटे-छोटे घरौंदे बनाते नजर आ रहे हैं।
उनके नन्हे हाथों से आकार लेते ये घरौंदे महज खेल नहीं, बल्कि उस आशियाने की कल्पना हैं, जहां कभी उनका बचपन हंसी-खुशी बीतता था। बाढ़ ने उनका घर छीन लिया, तो अब तटबंध ही उनके लिए घर, आंगन और खेल का मैदान बन गया है।
चारों ओर विस्थापन की पीड़ा और भविष्य की चिंता के बीच बच्चों की खिलखिलाहट जिंदगी के प्रति उम्मीद जगाती है। कोई मिट्टी इकट्ठा कर घरौंदे की दीवारें खड़ी कर रहा है, तो कोई भाई-बहनों के साथ खेलकर समय बिता रहा है।
इनकी छोटी-सी दुनिया में भले ही खेल की खुशियां हैं, लेकिन मन के किसी कोने में अपने घर लौटने की चाह भी छिपी है।
घर की यादों को मिट्टी में आकार दे रहे मासूम
तटबंध पर मिट्टी के घरौंदे बनाते बच्चों को देखकर सहज ही समझा जा सकता है कि उनका मन अब भी अपने घर-आंगन में अटका है। जिस जगह कभी परिवार के साथ हंसी-खुशी दिन गुजरते थे, वहां लौटने की उम्मीद उनके खेल में भी झलकती है।
बाढ़ ने उनका परिचित संसार उजाड़ दिया, लेकिन वे मिट्टी से अपनी छोटी-सी दुनिया दोबारा रचने में जुटे हैं। उनकी यह कोशिश विपरीत परिस्थितियों में भी बचपन की सहजता और उम्मीद को जीवित रखे हुए है।
पढ़ाई छूटी, बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष
तटबंध पर रह रहे विस्थापित परिवारों के सामने भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षित ठिकाने की चिंता बनी हुई है। सीमित जगह में खाना बनाना, बच्चों की देखभाल करना और घरेलू जरूरतें पूरी करना महिलाओं के लिए चुनौती है।
मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, घर और विद्यालय से दूर रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित है। किताब-कापियों को सुरक्षित रखने और नियमित अध्ययन का माहौल बनाने में भी परेशानी हो रही है।
बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी विस्थापित परिवारों की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। उजड़े घरों को संभालना, आजीविका दोबारा शुरू करना और बच्चों की पढ़ाई को पटरी पर लाना उनके सामने बड़ी चुनौती है। उन्हें सुरक्षित ठिकाने पर लौटने के लिए आवश्यक सहायता और पुनर्वास की जरूरत है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

