राज्य
सावन में रेल यात्रियों को सौगात: शेखपुरा होकर चलेगी रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल
शेखपुरा जंक्शन होकर रांची से भागलपुर तक की विशेष रेलगाड़ी का परिचालन होगा। इसकी स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दी है। सावन महीने को लेकर यह विशेष रेलगाड़ी का परिचालन 26 जुलाई से 11 सितंबर तक होगा। यह विशेष रेलगाड़ी रांची से प्रत्येक रविवार, बुधवार तथा गुरुवार, शुक्रवार को होगा। दोनों रेलगाड़ियों का अलग-अलग नंबर दिया गया है।
08690 नंबर की गाड़ी रविवार तथा बुधवार को तथा 08646 नंबर की गाड़ी गुरुवार तथा शुक्रवार को रांची से शाम 5.40 बजे खुलकर तड़के 2.08 बजे शेखपुरा पहुंचेगी तथा उसी दिन वापसी में शाम दोपहर 12.40 बजे शेखपुरा पहुंचकर रात्रि 10 बजे रांची पहुंचेगी।
यह स्पेशल रेलगाड़ी रांची से बोकारो, गोमो होते हुए वजीरगंज, तिलैया, नवादा होते हुए शेखपुरा, क्यूल, जमालपुर होते हुए भागलपुर तक जाएगी। यह रेलगाड़ी गया तथा मानपुर नहीं जाएगी। वजीरगंज से वाइपास होकर कोडरमा जाएगी।
वंदे भारत के ठहराव की मांग
बनारस तथा देवघर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शेखपुरा जंक्शन पर ठहराव देने की मांग फिर मुखर होने लगी है। इसको लेकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शंभू यादव ने जिला के दोनों सांसदों (जमुई तथा नवादा) के साथ रेल मंडल दानापुर,मध्य पूर्व रेल मुख्यालय हाजीपुर तथा रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है।
शंभू यादव ने बताया दो ज्योतिर्लिंगों बनारस तथा देवघर को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन दो वर्ष से शेखपुरा होकर चल रही है,मगर आश्वासन के बाद भी अभी तक इस रेल का ठहराव शेखपुरा जंक्शन पर नहीं दिया गया है।
शेखपुरा जंक्शन शेखपुरा के साथ नवादा,जमुई,लखीसराय तथा नालंदा जिलों के बहुत बड़े क्षेत्र का आधार रेलवे स्टेशन है। शेखपुरा में ट्रेन का ठहराव नहीं रहने से यात्रियों को लाचारी में नवादा और क्यूल जाकर यह ट्रेन पकड़ना पड़ता है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



