उत्तर प्रदेश
सास आशा देवी ने डांटा तो भड़क गई बहू वंदना… फिर उसने आधी रात जो किया वो रोंगटे खड़े कर देगा!
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के विवाद में एक बहू ने अपनी ही सास पर जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मलमलिया की है जहां आधी रात को हुई इस हिंसक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बता दें कि सास की डांट से गुस्सा होकर बहू ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. घायल सास को गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू को मौके से ही हिरासत में ले लिया है.
आधी रात को हुआ कांड
सास की डांट बनी हमले की वजह
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में जो वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है. पुलिस के मुताबिक यह पूरा विवाद अवैध संबंध को लेकर शुरू हुआ था. इसी बात पर सास आशा देवी ने अपनी बहू वंदना को फटकार लगाई थी. सास का बहू को डांटना उसे इतना नागवार गुजरा कि उसने आधी रात को ही खौफनाक साजिश को अंजाम दे डाला और सास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
एम्स में चल रहा इलाज
मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले खून से लथपथ आशा देवी को संभाला और उन्हें तत्काल चिकित्सीय उपचार के लिए पास के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घटनास्थल पर ही मौजूद आरोपी महिला वंदना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि रात करीब 3:00 बजे एम्स पुलिस को पारिवारिक विवाद में घायल महिला के संबंध में सूचना मिली थी. घायल आशा देवी के पति ने थाने में दी गई लिखित तहरीर के आधार पर एम्स थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीओ कैंट ने स्पष्ट किया कि आरोपी महिला वंदना को हिरासत में लेकर आगे की विधिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



