राज्य
‘हमको बचा लो, ये मार डालेंगे…’, रीवा के अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत; 2 डॉक्टर सस्पेंड
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के दौरान मनगवां निवासी कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
स्वजन के हंगामे के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन ने दो चिकित्सकों और दो नर्सिंग आफिसरों को निलंबित कर दिया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक 5 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है, जो 3 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट कमिश्नर (DoPH & ME) और एमडी (NHM) को सौंपेगी। वहीं, मौतों के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शवों का पैनल के जरिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
प्रसूता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए कह रही थी कि ऐ बाबू, हमको बचा लो…ये हमको मार डालेंगे।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा
मनगवां निवासी कल्पना मिश्रा को 25 अगस्त को प्रसव (डिलीवरी) के लिए गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, 26 अगस्त की रात को इलाज में कथित लापरवाही के कारण जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
मुख्य गेट के बाहर धरना से परिसर में तनाव की स्थिति
आरोप था की ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने समय पर उचित इलाज नहीं दिया।परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ पर दुर्व्यवहार और मिसबिहेवियर करने के भी आरोप लगाए। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने सुबह से ही अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया, जिससे परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।
पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा
घटना की तह तक जाने और दोषियों की पहचान करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई गई है, साथ ही मौतों के सही कारणों का पता लगाने के लिए दोनों शवों का पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई अन्य डॉक्टर या स्टाफ भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में कल्पना मिश्रा एवं उनके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार और निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर तथ्यों के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक प्रावधान किए जाएंगे।
26 अगस्त को अस्पताल में कराया गया था भर्ती
उल्लेखनीय है कि कल्पना मिश्रा, पति अमित मिश्रा, निवासी ग्राम हटवा, थाना बैकुण्ठपुर, जिला रीवा को गांधी स्मारक चिकित्सालय, रीवा के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में गत 26 अगस्त को सुबह लगभग 2:38 बजे भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसी दिन रात 11:55 बजे उनकी एवं उनके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



