बिहार-झारखंड
24 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी जारी
विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधियां काफी कमजोर रही हैं। पूर्वी बिहार के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी इलाकों में इक्का-दुक्का जगहों पर ही पानी बरसा।
सबसे अधिक तापमान कैमूर के भभुआ में
राज्य में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान कैमूर के भभुआ में 38.1°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 24.0°C रहा। राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 33.4°C से 38.1°C के बीच बना हुआ है। इस दौरान भोजपुर जिले में 57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गईं।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अति गहरा अवदाब
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटी उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अति गहरा अवदाब बना हुआ है, जिसके उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण और पछुआ पवनों में गर्त सक्रिय है।
5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
23 सितंबर को मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर और सीतामढ़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 24 सितंबर पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सिवान और पश्चिमी चंपारण में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अररिया, किशनगंज, सारण और सुपौल में भी भारी वर्षा हो सकती है। अगले 2 दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4°C की गिरावट देखने को मिलेगी।
बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने राज्य भर में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी दी है। आम लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने व पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी गई है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

